एक्सप्लोरर

काम की खबर: क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में कभी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

क्रेडिट कार्ड आपको खरीदारी की सुविधा देता है. लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए.

क्रेडिट कार्ड आपको खरीदारी की सुविधा देता है. लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए. ऑफर,डिस्काउंट आदि के चक्कर में नासमझी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ता है. आइए जानते हैं 5 तरीके, जिनसे आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा समझदारी से कर पाएंगे.

1.सिर्फ रिवार्ड प्वाइंट के लिए ज्यादा खर्च न करें

रिवार्ड प्वाइंट कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए होते हैं. ये ग्राहक को ज्यादा खर्च करने के लिए प्रेरित करते हैं. सिर्फ रिवार्ड प्वाइंट जुटाने के लिए खर्च न करें. तभी खर्च करें जब जरूरी हो. वक्त गुजरने के साथ रिवार्ड प्वाइंट की वैल्यू कम हो जाती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट जुटाने के लिए इंतजार न करें. कई कार्ड में ये प्वाइंट लैप्स हो जाते हैं. इसलिए समझदारी है कि ज्यादा रिवार्ड प्वाइंट के चक्कर में ज्यादा जेब ढीली न करें.

2. एक से अधिक कार्ड सुविधाजनक है लेकिन एक हद तक

एक से अधिक कार्ड सुविधाजनक हो सकते हैं. लेकिन एक हद तक. एक से अधिक कार्ड आपको ज्यादा डील हासिल करने में मदद करते हैं क्योंकि कोई कार्ड ट्रैवल में छूट देता है तो कोई फूड पर. लेकिन आपके पास तीन चार-कार्ड से अधिक नहीं होना चाहिए. इन्हें मैनेज करना आसान नहीं होता.

3. क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना समझदारी नहीं

आपको लगता है कि क्रेडिट कार्ड से कैश निकाला जा सकता है क्योंकि ब्याज 2-3 फीसदी ही तो ज्यादा है. लेकिन का महीने का 2-3 फीसदी ब्याज साल का 24 से 36 फीसदी तक हो सकता है.इसके अलावा अडवांस कैश फीस भी देनी होती है. इसके अलावा बिलिंग साइकिल के दौरान सभी परचेजिंग पर ब्याज वसूला जाता है. इसलिए यह बहुत महंगा पड़ता है. क्रेडिट कार्ड से इमरजेंसी में ही पैसा निकालें.

4. फ्री कार्ड ज्यादा कारगर नहीं

फ्री कार्ड से अक्सर कई सर्विस नहीं मिल पाती है. कई सर्विस जो फीस वाले कार्ड से मिल सकती है, वह ज्यादा कीमती हो सकती है. फ्री कार्ड की वजह से आपको इन सेवाओं से वंचित होना पड़ता है. इसलिए बहुत ज्यादा फ्री कार्ड के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. उन क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करें जो प्रोडक्ट और सर्विस में डिस्काउंट या बेनिफिट देते हैं.

5. बच्चों को बताएं क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल

कई लोग किशोर बच्चों को क्रेडिट कार्ड न देने के हक में हैं. लेकिन कुछ का कहना है उन्हें यह देना चाहिए और इसका सोच-समझ कर इस्तेमाल करना सिखाना चाहिए. आप इसमें क्रेडिट कार्ड लिमिट तय कर सकते हैं. उनके मासिक स्टेटमेंट की समीक्षा कर ज्यादा खर्च करने की आदत को नियंत्रित कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget