एक्सप्लोरर

India Monsoon Season: अगस्त महीने में 100 वर्षों में सबसे कम बारिश होने का अनुमान, खरीफ फसलों को नुकसान से महंगाई बढ़ने का खतरा!

Monsoon Season: जुलाई में औसत से ज्यादा बारिश देखने को मिली थी. लेकिन अगस्त महीना बारिश के बगैर सूखा हुआ है. इसके चलते खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

India Monsoon Season Update: पिछले 100 वर्षों में सबसे कम बारिश अगस्त 2023 में देखने को मिल सकता है. अल नीनो के असर के चलते देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश में भारी कमी देखी जा रही है. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दो मौसम विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि 1901 के बाद अगस्त 2023 में सबसे कम बारिश पूरे देश में होने का अनुमान है. 

कम बारिश का खरीफ फसल पर असर 

बारिश की कमी के चलते खाद्य महंगाई में उछाल देखने को मिल सकती है. क्योंकि बारिश के कमी का असर खरीफ फसलों के उत्पादन पर पड़ने के आसार हैं. चावल से लेकर सोयाबीन के उत्पादन में इस खरीफ सीजन में कमी आ सकती है. कम बारिश का असर आने वाले रबी सीजन में उपजाये जाने वाले फसलों के उत्पादन पर पड़ सकता है जिसमें गेहूं सरसों शामिल है. गेहूं की खेती के लिए खेतों में नमी का होना बेहद जरुरी है. 

अर्थव्यवस्था को भी होगा नुकसान 

इस मानसून सीजन में बारिश की कमी हुई तो खेतों में नमी नहीं होने के चलते गेहूं का उत्पादन सीधे तौर पर प्रभावित हो सकता है. इसका असर देश के आर्थिक विकास और ग्रमीण अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है जो पूरी तरह खेती पर निर्भर है. भारत अपने खेतों के लिए जरुरी पानी और जलाशयों में पानी के लिए 70 फीसदी मानसून की बारिश पर निर्भर है. आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि ये मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है. उन्होंने बताया कि दक्षिण, सेंट्रल और पश्चिम भारत में बारिश की कमी देखने को मिल रही है. 

महंगाई बढ़ने का खतरा 

इस मानसून सीजन में कम बारिश से महंगाई बढ़ने का खतरा है. जुलाई महीने के लिए जो आंकड़े घोषित हुए उसके मुताबिक खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.44 फीसदी को खाद्य महंगाई दर 11.51 फीसदी पर जा पहुंची है. साग-सब्जियों के अलावा, गेहूं चावल और दाल की कीमतें अभी से बढ़ने लगी हैं. और बारिश कम हुई तो महंगाई और बढ़ सकती है.    

ये भी पढ़ें 

खत्म हुआ रिलायंस के निवेशकों का इंतजार, 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसज की लिस्टिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget