एक्सप्लोरर

खत्म हुआ रिलायंस के निवेशकों का इंतजार, 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसज की लिस्टिंग

Jio Financial Services: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज मुकेश अंबानी के नियत्रंण वाली रिलायंस समूह की दूसरी कंपनी होगी जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.

Jio Financial Services Listing Update:  रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद अलग हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 21 अगस्त, 2023 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंज को लिस्टिंग की तारीख की जानकारी दी है. बाकी आईपीओ की लिस्टिंग के समान जियो फाइनेंशियल के स्टॉक की लिस्टिंग के लिए 21 अगस्त को स्पेशल प्री-ओपेन सेशन का आयोजन किया जाएगा. प्री-ओपन सेशन के बाद सुबह 10 बजे स्टॉक एक्सचेंज पर घंटी बजाकर  औपचारिक रूप से शेयर में ट्रेडिंग की शुरूआत होगी.   

10 अगस्त को डिमैट खाते में आ गए शेयर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के लिए 20 जुलाई 2023 को जियो फाइनेंशियल के स्टॉक प्राइस की डिस्कवरी करने के लिए स्पेशल ट्रेडिंग का आयोजन किया गया था. इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर  एनएसई पर 273 रुपये पर सेटल हुआ था. जबकि बीएसई पर 261.85 रुपये पर प्राइस सेटल हुआ. जियो फाइनेंशियल के स्टॉक प्राइस की स्टॉक प्राइस के लिए हुए खास ट्रेडिंग सेशन के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1,66,000 करोड़ रुपये यानी 20 अरब डॉलर आंका गया है. 

डिमैट खाते में आ गए जियो फाइनेंशियल के शेयर 

डिमर्जर के फॉर्मूले के मुताबिक जिस भी निवेशक के पास 19 जुलाई तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के जितने शेयर थे उन्हें उतने ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर्स अलॉट किए गए हैं. 10 अगस्त 2023 को पात्रता रखने वाले निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिया गया है. 

बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी की पहली कंपनी की लिस्टिंग 

आपको बता दें अंबानी भाईयों की कारोबारी राहें 18 वर्ष पहले 2005 में जुदा होने के बाद ये पहला मौका है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नियत्रंण वाली किसी कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 1977 में पूर्व चेयरमैन धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी. रिलायंस समूह के बंटवारे के बाद अनिल अंबानी के पास वित्तीय, टेलीकॉम, पावर और इंफ्रा से जुड़ा कारोबार चला गया था. मुकेश अंबानी के पास पेट्रोलियम कारोबार था. बाद में उन्होंने रिटेल सेक्टर में कदम रखते हुए रिलायंस रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में पांव जमाते हुए रिलायंस जियो को खड़ा किया. लेकिन इन दोनों से पहले फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने जा रही है.  

ये भी पढ़ें  

Home Insurance: अपने साथ-साथ अपने घर का भी जरूर कराएं बीमा, ये फायदे दूर करेंगे आपकी सारी टेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget