एक्सप्लोरर

ATM: बढ़ते यूपीआई से लेकर आरबीआई के निर्देश तक, देश में एटीएम कम होने की ये कुछ खास वजह समझें

ATM: डिजिटल मिशन के तहत कैश के चलन को कम करने पर ध्यान है लेकिन इसके अलावा भी एटीएम की संख्या कम होने के पीछे कुछ कारण हैं जिनके बारे में आपको जानकारी लेनी चाहिए.

ATM: देश में यूपीआई के बढ़ते विस्तार से आपको ऐसा लग सकता है कि कैश में पेमेंट और कैश की जरूरत कम हो गए हैं, हालांकि ऐसा नहीं है. देश में कैश सर्कुलेशन ऊंचे स्तर पर है वहीं भारत के बैंकों के ATM और कैश रिसाइकलर्स की संख्या कम होती जा रही है. इसके पीछे कई कारण हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं...

देश में ATM कम क्यों हो रहे हैं?

इकनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक देश में डिजिटल पेमेंट्स बढ़ रहे हैं और इसमें भी खास तौर पर यूपीआई बेहद बड़ी भूमिका निभा रहा है. इसके अलावा यहां के शहरों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर रणनीतिक फोकस के चलते एटीएम और कैश रिसाइकलर्स की संख्या में कमी आ रही है यानी डिजिटल मिशन के तहत कैश के चलन को कम करने पर ध्यान है.

RBI के आंकड़े क्या कहते हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में एटीएम की संख्या में खासी कमी आई है. सितंबर 2023 में एटीएम की संख्या 2,19,000 पर थी और सितंबर 2024 में ये संख्या 2,15,000 पर आ गई है. एटीएम की संख्या में ये कटौती मुख्य रूप से ऑफ-साइट एटीएम की संख्या में कमी के कारण आई है. सितंबर 2022 में ऑफ-साइट एटीएम की संख्या कुल 97,072 पर थी और ये सितंबर 2024 तक घटकर 87,638 तक कम हो चुकी है यानी इसमें 9434 एटीएम कम हो चुके हैं.

RBI के नियमों से भी एटीएम की संख्या घटी

जबसे रिजर्व बैंक ने एटीएम से फ्री कैश विड्रॉल की संख्या को घटाया है और एटीएम से कैश निकालने पर इंटरचेंज फीस बढ़ाई है, एटीएम से कैश निकालने की संख्या और ट्रेंड में गिरावट दर्ज की गई है. इसी के आधार पर एटीएम की उपयोगिता पर भी आरबीआई नजर रखता है.

देश में एटीएम की संख्या ग्लोबल मुकाबले में कमतर

देश में एक लाख लोगों के अनुपात में केवल 15 एटीएम हैं और ये इसलिए भी कम है क्योंकि एटीएम लगाने के नियम काफी कड़े और खर्चीले हैं. ग्लोबल पैमाने पर देखें तो भारत में एटीएम इंफ्रास्ट्रक्चर काफी कमतर दिखता है.

भारत में कैश का ज्यादा इस्तेमाल

भारत में कैश अभी भी ज्यादा इस्तेमाल में आ रहा है और साल 2022 में ये कुल ट्रांजेक्शन का 89 फीसदी था और देश की कुल जीडीपी का 12 फीसदी था जो कि तुलनागत रूप से काफी ज्यादा है. इस लिहाज से देखें तो एटीएम की संख्या को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. बैंकिंग जानकरों के मुताबिक एटीएम लगाने की जगहों को लेकर जो नया चलन है वो इस बात पर आधारित है कि आसपास की जगहों पर कितने लोग रहते हैं या किस एटीएम की उपयोगिता किसी खास जगह पर कितनी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें

US Fed: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें लगातार दूसरी बार घटाई, 0.25 फीसदी की कटौती के बाद इतनी हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget