एक्सप्लोरर

US Fed: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें लगातार दूसरी बार घटाई, 0.25 फीसदी की कटौती के बाद इतनी हुईं

US Federal Reserve: अमेरिकी चुनाव को लेकर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि फेडरल रिजर्व के पॉलिसी निर्णयों पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का कोई असर नहीं हुआ है.

US Federal Reserve: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में लगातार दूसरी बार कटौती की है और इन्हें 0.25 फीसदी घटा दिया है. लगातार चार सालों तक ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद जब सितंबर में फेड चेयरमैन ने प्रमुख दरों को 0.50 फीसदी घटाया तो इसे बेंचमार्क फैसला माना गया था. अमेरिकी फेड चेयरमैन की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी यानी FOMC ने एकमत से बेंचमार्क इंट्रेस्ट रेट्स को 35 बीपीएस या 0.25 फीसदी घटा दिया है और ये 4.50 - 4.75 फीसदी के दायरे में आ गई हैं. ये फैसला साल 2024 की सातवीं मीटिंग के पॉलिसी फैसलों के तहत लिया गया.

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने क्या कहा

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी की दर पिछले साल के मुकाबले काफी ऊंची रही है और लेकिन ये पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सीमित दायरे में रही है. इसके अलावा महंगाई दरों को लेकर भी ये संतोष रहा है कि ये एफओएमसी के 2 फीसदी के दायरे के आस-पास ही रही है. हालांकि कोर इंफ्लेशन के आंकड़ें ऊंचे रहे हैं लेकिन फेड के पास इस समय ब्याज दरों को कम करने का ऑप्शन है तो इसी कदम को आगे लिया जा रहा है.

अमेरिकी चुनाव को लेकर क्या बोले फेड चेयरमैन

अमेरिकी चुनाव को लेकर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि फेडरल रिजर्व के पॉलिसी निर्णयों पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का कोई असर नहीं हुआ है. एफएओएमसी अपने पहले की नीतिगत परंपरा और यूएस की मौजूदा स्थिति के मुताबिक ही पॉलिसी फैसलों पर कार्य कर रही है.

एफएओएमसी कमिटी ने फैसला लिया है कि वो फेडरल फंड्स के लिए तय लक्ष्य की रेंज एक चौथाई कम करके इसे 4-1/2 से 4-3/4 फीसदी तक ले जाएगी. नवंबर 2024 के पॉलिसी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी जा चुकी है. इसमें ये भी कहा गया है कि एफएओएमसी देख पा रही है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मिल रहे वित्तीय संकेतों से ये बात साफ है कि इसका विस्तार अच्छी गति से और अच्छे माध्यमो के जरिए पैमानों पर खरा उतर रहा है.

पिछली बार 18 सितंबर को US फेड ने घटाई थी दरें

इससे पहले 18 सितंबर को हुई यूएस फेड की बैठक में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की थी. ये फैसला ऐतिहासिक रहा क्योंकि चार साल के बाद अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की गई थी. फेडरल रिजर्व ने लगातार 4 सालों तक दरों में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन 2024 के मध्य में ये फैसला किया था कि अब एफओएमसी के आगे के नीतिगत फैसलों में ब्याज दरें घटाकर बॉन्ड यील्ड और डॉलर को मजबूत बनाने की सोच पर आगे बढ़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 79200 तक फिसला-निफ्टी 115 अंक टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट
सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट
टूट रहा सोना, जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचे दाम; क्या जिम्मेदार है चीन?
टूट रहा सोना, जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचे दाम; क्या जिम्मेदार है चीन?
सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget