एक्सप्लोरर

ATM Fraud Alert: एटीएम यूज करते हैं तो भूलकर भी न करें यह गलतियां, कुछ ही मिनटों में अकाउंट हो जाएगा खाली

ATM Fraud Tips: अगर आप कैश विड्रॉल के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इससे आप साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहेंगे.

ATM Fraud Prevention Tips: बदलते वक्त के साथ ही भारत में बैंकिंग (Banking System) के तरीकों में कई बड़े बदलाव आ चुके हैं. आजकल लोग कैश निकालने (Cash Withdrawal) के लिए बैंक की लंबी-लंबी लाइनों में लगने के बजाय एटीएम से कैश विड्रॉल करना ज्यादा पसंद करते हैं. जैसे-जैसे एटीएम (ATM) का यूज बढ़ा है, वैसे-वैसे एटीएम से जुड़े फ्रॉड के मामलों में भी तेजी देखने को मिली है. कई बार लोगों की छोटी सी गलती उन्हें कंगाल बना सकती है. आज हम आपको उन कॉमन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं जिसे किसी भी एटीएम कार्ड यूजर को करने से बचना चाहिए. इससे आप एटीएम फ्रॉड से सुरक्षित (ATM Fraud Prevention Tips) रहेंगे. आइए जानते हैं इस बारे में-

1. किसी अनजान व्यक्ति से मदद लेना पड़ सकता है भारी

अक्सर देखा गया है कि जब लोगों को एटीएम मशीन (ATM Machine) से पैसे विड्रॉल करने में दिक्कत होती हैं तो वह आसपास खड़े किसी भी अनजान व्यक्ति से कैश विड्रॉल के लिए मदद मांग लेते हैं. ऐसे में फ्रॉड करने वाले लोग मदद की आड़ में एटीएम कार्ड को बदलकर आपसे पिन की जानकारी ले लेते हैं. इसके बाद वह आपके खाते को खाली कर देते हैं. ऐसे में आप किसी भी अनजान व्यक्ति से एटीएम यूज करने के लिए मदद लेने से बचें.

2. सुनसान जगह के एटीएम को यूज करने से बचें

ध्यान रखें कि आप केवल ऐसे एटीएम का ही यूज करें जो ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर लगा हो. सुनसान जगहों पर लगे एटीएम पर जालसाज लोग एटीएम का डाटा चोरी करने के लिए स्कीमर नाम की डिवाइस लगा देते हैं. इससे आपके कार्ड के सारे डिटेल्स चोरी हो जाता है. वहीं भीड़भाड़ वाले एटीएम में लोगों की आवाजाही के कारण इस डिवाइस को लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में आप सुनसान एटीएम को यूज करने से बचें.

3. किसी को अपने एटीएम कार्ड की न दें जानकारी

आजकल कई साइबर अपराधी बैंक डिटेल्स (Bank Details), लॉटरी (Lottery), केवाईसी (KYC) के नाम पर कॉल करके लोगों से उनके पर्सनल डिटेल्स जैसे आधार नंबर, पैन नंबर, एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर, ओटीपी आदि की जानकारी मांगते हैं. ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि आप ऐसी डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर न करें.

4. लंबे वक्त तक पिन अपडेट न करना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह अपने डेबिट कार्ड (Debit Card) यानी एटीएम कार्ड (ATM Card) का पिन लंबे वक्त तक नहीं बदलते हैं. ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. कोशिश करें कि हर कुछ दिन के बाद आप अपने पिन को बदलते रहें. इससे आप एटीएम फ्रॉड की संभावना को कई गुना तक कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

New Year 2023 Gifts: नए साल पर अपने परिवार को दें यह फाइनेंशियल गिफ्ट्स, भविष्य रहेगा सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget