एक्सप्लोरर

ATM Cash Withdrawal Charges: एक जनवरी 2022 से एटीएम से कैश निकासी पर देना होगा ज्यादा चार्ज, जानें क्यों

ATM Cash Withdrawal Charges: एक जनवरी 2022 से ATM से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन की बजाये 21 रुपये ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलेंगे. 

ATM Cash Withdrawal Charges: नए साल में एटीएम से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद पैसे निकालने पर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. एक जनवरी 2022 से ATM से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन की बजाये 21 रुपये ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलेंगे. 

तय सीमा से ज्यादा निकासी पर चार्ज 

दरअसल अभी बैंक ग्राहकों को हर महीने पांच बार मुफ्त अपने एटीएम से पैसे की निकासी की इजाजत देते हैं. मुफ्त निकासी की सीमा खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन एक जनवरी से छठी बार पैसे निकालने पर 21 रुपये और उसपर टैक्स जोड़कर चार्ज देना होगा. हालांकि सभी नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा जिसमें बैलेंस चेक करने से लेकर मिनी स्टेटमेंट या पिन बदलना इनमें शामिल है. 

अभी दूसरे बैंक के एटीएम से 6 मेट्रो शहरों ( Mumbai, New Delhi, Chennai, Kolkata, Bengaluru and Hyderabad) में पैसे निकालने पर पहले 3 ट्रांजैक्शन जिसमें फाइनैंशियल और नॉ़न फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन शामिल है वो बिलकुल मुफ्त है और उसपर ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है. 

वहीं गैर मेट्रो शहरों में 5 एटीएम ट्रांजैक्शन मुफ्त कर सकते हैं. इसके बाद मेट्रो शहरों में फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और 8.50 रुपये नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के तौर पर देना पड़ता है.

लेकिन बैंक के ग्राहकों को 1 जनवरी से नए रेट्स लागू होने के बाद 5वें ट्रांजैक्शन के बाद फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के लिये 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और 8.50 रुपये नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के लिये देने होंगे. दरअसल इसी साल जून में आरबीआई ने बैंकों को ATM के जरिये तय मुफ्त मंथली सीमा से अधिक बार रकम निकालने या अन्य लेन-देन करने पर ज्यादा चार्ज वसूलने की इजाजत दे दी थी. 

RBI का सर्कुलर

10 जून को जारी किये गए RBI के सर्कु्लर के मुताबिक बैंकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में कार्ड के इस्‍तेमाल करने के एवज में लगने वाले शुल्क  (Interchange Fee) की क्षतिपूर्ति और अन्य लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें प्रति लेने-देन चार्ज बढ़ाकर बढ़ाने की 
इजाजत दे दी गई थी. 

बैंकों ने वेबसाइट पर दी जानकारी

बैंकों ने एक जनवरी 2022 के बाद से एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज में बढ़ोतरी की जानकारी अपने वेबसाइट पर जारी कर दी है. HDFC Bank ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि एक जनवरी 2022 से मुफ्त निकासी सीमा के बाद पैसे निकालने पर 20 रुपये की जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देने होंगे जिसमें टैक्स में शामिल है. एक्सिस बैंक ने भी एटीएम चार्ज में बढ़ोतरी की सूचना डाल दी है.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget