एक्सप्लोरर

एप्पल के सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा! कंपनी के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

Job Loss: एप्पल ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका असर उसके सैकड़ों कर्मचारियों पर पड़ सकता है. इस कारण कई एंप्लाइज की नौकरी पर तलवार लटकने लगी है.

Apple Job Loss: नए साल की शुरुआत के साथ ही टेक कंपनियों में काम करने वाले लोगों की नौकरी पर तलवार लटकने लगी है. गूगल के बाद अब एप्पल ने भी बड़े पैमाने पर बदलाव का प्लान बनाया है, जिसका असर कर्मचारियों की नौकरी पर पड़ने वाला है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने Siri के लिए काम करने वाली AI टीम को बंद करने का फैसला किया है. ऐसे में इसमें काम करने वाले एंप्लाइज पर छंटनी की तलवार लटकने लगी है. इस टीम में फिलहाल 121 एंप्लाइज काम कर रहे हैं. कंपनी ने San Diego की टीम को टेक्सास की टीम के साथ मर्ज करने का आदेश दिया है.

एप्पल ने कर्मचारियों को दी डेडलाइन

San Diego आधारित AI टीम को बंद करने के फैसले के बाद एप्पल ने कर्मचारियों को Austin जाने का विकल्प दिया है. अगर कर्मचारी ऐसा करने से मना करते हैं तो कंपनी उन्हें नौकरी से निकाल देगी. एंप्लाइज को इसके लिए फरवरी 2024 तक का वक्त दिया गया है. जो लोग रिलोकेशन के लिए मना करेंगे, उन्हें 26 अप्रैल के बाद कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. इस AI टीम का ऑफिस अमेरिका के अलावा भारत, चीन, स्पेन, आयरलैंड और स्पेन में भी मौजूद है.

एप्पल ने कही यह बात

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने डेटा ऑपरेशन टीम को रिलोकेशन के बारे में बता दिया है. सभी लोगों को Austin  रिलोकेट करने को कहा गया है, जहां पहले से ही इस टीम के अधिकतर मेंबर्स काम कर रहे हैं. कंपनी के इस फैसले से ये आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में कई कर्मचारी कंपनी छोड़ सकते हैं. सितंबर 2023 तक एप्पल में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 161,000 थी. कंपनी ने दावा किया है कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी उसने बेहद कम छंटनी की है.

गूगल में भी छंटनी का प्लान तैयार

एप्पल से पहले गूगल ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बनाया है. कंपनी ने साल 2024 में हार्डवेयर (Hardware), कोर इंजीनियरिंग (Core Engineering) और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) टीम में छंटनी कर रही है. इसके साथ ही गूगल के वॉयस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर टीम में काम करने वालों को भी नौकरी से निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

19 साल किया काम...केवल एक ईमेल के जरिए गूगल ने नौकरी से निकाला, कर्मचारी ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget