एक्सप्लोरर

19 साल किया काम...केवल एक ईमेल के जरिए गूगल ने नौकरी से निकाला, कर्मचारी ने बताई पूरी कहानी

Google Layoffs: 19 साल तक गूगल को सर्विस देना भी कर्मचारी के काम नहीं आया और कंपनी ने केवल एक रात में उसे नौकरी से निकाल दिया है...

Google Layoffs: 2023 में शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला 2024 में भी जारी है. विश्व की दिग्गज कंपनियों में से एक गूगल ने हाल ही में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है और अब वह कई एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखा रही है. हाल ही में गूगल की छंटनी का शिकार हुए एक एंप्लाई ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयान किया है. कर्मचारी ने बताया कि 19 साल तक कंपनी में सेवा देना भी उसके काम नहीं आया है और कंपनी ने उसे केवल एक रात में ही नौकरी से निकाल दिया है.

एंप्लाई ने बताई आपबीती

केविन बौरिलियन पिछले 19 साल से गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे थे. एक दिन अचानक सुबह यह जानकारी मिली कि कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर देते हुए बताया कि एक युग का अंत हो गया है! गूगल में 19 सालों तक लगातार काम करने के बाद, जिस टीम की स्थापना मैंने की थी, उसके 16 से अधिक लोगों को मेरे साथ ही एक रात में ही अचानक नौकरी से निकाल दिया है. 

वैसे तो छंटनी दर्दनाक होती है, लेकिन मेरे मामले में यह ठीक है, क्योंकि मुझे लंबे वक्त से बदलाव की जरूरत थी. ऐसे में छंटनी के बाद मेरे पास अब वक्त ही वक्त है. मैं जल्दी कोई नई नौकरी नहीं करूंगा और अपना सारा समय साइकलिंग, किताब पढ़ने, ड्रम सीखने और परिवार के साथ बिताऊंगा.

19 साल दी गूगल को अपनी सेवा

केविन बौरिलियन के LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने गूगल में कुल 19 साल और 4 महीने तक अपनी सेवाएं दी है. उन्होंने आगे गूगल के स्टाफ को अपना धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जो भी चीजें मुझे मिली है उसे मैं आशीर्वाद के रूप में देखता हूं. मुझे इस छंटनी पर किसी तरह की सहानुभूति की आवश्यकता नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई और कहा कि आगे की जिंदगी कैसे जीना है, इसके बारे में मैं सोच रहा हूं.

गूगल ने 2024 में भी किया छंटनी का ऐलान

2024 की शुरुआत के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है. कंपनी ने ऐलान किया है जिन कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा इसका असर पड़ेगा, उनमें हार्डवेयर (Hardware), कोर इंजीनियरिंग (Core Engineering) और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) टीम शामिल है. इसके अलावा वॉइस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर में काम करने वाले लोगों पर भी इस छंटनी का असर पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें-

यूट्यूबर भुवन बाम ने दिल्ली में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget