एक्सप्लोरर

Apple Jobs: एप्पल का भारत में बड़ा प्लान, 5 लाख लोगों को नौकरियां देगी कंपनी

Apple in India: एप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन लगभग 5 गुना करना चाहती है. इतने बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने के लिए कंपनी अपने वेंडर्स और सप्लायर्स के जरिए भारत में यह नौकरियां देगी.

Apple in India: दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने भारत को लेकर बड़ी योजना तैयार की हुई है. एप्पल (Apple) के इस प्लान से नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. आईफोन (IPhone) निर्माता कंपनी अगले 3 साल में भारत में लगभग 5 लाख नौकरियां देगी. यह नौकरियां एप्पल के वेंडर्स के जरिए दी जाएंगी. फिलहाल एप्पल के वेंडर और सप्लायर्स भारत में 1.5 लाख लोगों को नौकरियां दे चुके हैं. 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दे रही सबसे ज्यादा नौकरियां 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एप्पल देश में हायरिंग को तेजी से बढ़ा रही है. हमारा मानना है कि एप्पल अगले तीन साल में लगभग 5 लाख लोगों को नौकरियां देगी. एप्पल के लिए दो प्लांट चला रही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) फिलहाल सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा कर रही है. फिलहाल एप्पल ने नौकरियों के आंकड़े पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. 

भारत में अपना प्रोडक्शन 5 गुना करना चाहती है एप्पल 

हालांकि, एप्पल ने भारत में अपना प्रोडक्शन लगभग 5 गुना करने की योजना बनाई हुई है. कंपनी अगले 5 साल में भारत में अपने प्रोडक्शन को लगभग 40 अरब डॉलर (3.32 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाना चाहती है. वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने के लिए एप्पल को काफी नौकरियां भी देनी होंगी. कोविड 19 महामारी के दौरान एप्पल को चीन में मौजूद अपने मैन्यूफैक्चरिंग बेस के चलते काफी समस्या उठानी पड़ी थी. इसके बाद से ही कंपनी ने भारत की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया था.

2023 में एप्पल का भारत से रेवेन्यू सबसे ज्यादा रहा

मार्केट रिसर्च फर्म कॉउंटरपॉइंट ने बताया है कि साल 2023 में एप्पल का भारत से रेवेन्यू सबसे ज्यादा रहा है. हालांकि, सैमसंग ने सेल्स के मामले में बाजी मारी है. एप्पल ने भारत से लगभग 1 करोड़ फोन एक्सपोर्ट किए हैं. साथ ही रेवेन्यू के मामले में पहली बार देश की नंबर वन कंपनी बनी है. एप्पल को भारत से आईफोन एक्सपोर्ट के जरिए साल 2023-24 में 12.1 अरब डॉलर मिले हैं. यह आंकड़ा साल 2022-23 में 6.27 अरब डॉलर रहा था. यह लगभग 100 फीसदी की उछाल है.

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: एचडीएफसी के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 1500 करोड़ रुपये देगा बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget