एक्सप्लोरर

US Bank Crisis: अब बर्बादी की दहलीज पर यह अमेरिकी बैंक, एक दिन में 50 फीसदी गिरे शेयर

US Bank Collapse: इससे पहले 2008 में दुनिया भर के बैंकों ने इस तरह के संकट का सामना किया था. अब फिर से एक के बाद एक कर कई बैंक डूबते जा रहे हैं...

करीब ढाई दशक बाद बैंकों का संकट (Banking Crisis) फिर से दुनिया को आर्थिक मंदी की ओर धकेल रहा है. एक के बाद एक बैंक इस संकट के आगे घुटने टेकते जा रहे हैं. अमेरिका में कई बैंक इस संकट का शिकार बन चुके हैं और दुनिया के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) इसकी भेंट चढ़ चुका है. हालात ऐसा है कि कोलैप्स होने वाले बैंकों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है.

एक महीने में 90 फीसदी डाउन

ताजा मामले में अमेरिका का एक और क्षेत्रीय बैंक बर्बाद होने की दहलीज पर जा पहुंचा है. हम बात कर रहे हैं कि अमेरिका के प्रमुख क्षेत्रीय बैंकों में से एक पैसिफिक वेस्टर्न बैंक (Pacific Western Bank) की, जिसके शेयरों में बीते दिनों 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार के कारोबार में पैसिफिक वेस्टर्न बैंक की होल्डिंग कंपनी पैकवेस्ट बैंकॉर्प (PacWest Bancorp) के शेयरों के भाव में 52 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. 8 मार्च से अब तक इस शेयर का भाव करीब 90 फीसदी कर चुका है.

चपेट में आए ये बैंकिंग शेयर

पैकवेस्ट बैंकॉर्प के शेयरों में आई इस भारी गिरावट के बाद इन्वेस्टर्स समेत आम लोगों को भी डर सता रहा है कि मौजूदा बैंकिंग संकट अन्य बैंकों को भी डूबा सकता है. इस डर से शुक्रवार को कई अन्य बैंकिंग शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई. वेस्टर्न अलायंस (Western Allaince) के शेयरों में 23 फीसदी की गिरावट देखी गई. इसी तरह जियॉन बैंकॉर्प (Zion Bancorp), कॉमेरिका (Comerica) और फर्स्ट होराइजन (First Horizon) जैसे क्षेत्रीय अमेरिकी बैंकों के शेयरों में 7-7 फीसदी की गिरावट आई.

इस खबर से डरे इन्वेस्टर्स

रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया है कि लॉस एंजिलिस स्थित पैकवेस्ट बैंकॉर्प पूंजी जुटाने या हिस्सेदारी की बिक्री करने जैसे रणनीतिक विकल्पों की तलाश कर रही है. जैसे ही बाजार को इस बात की भनक लगी, भारी बिकवाली शुरू हो गई. इन्वेस्टर्स धड़ाधड़ बैंक के शेयरों को बेचने लग गए और जिससे भाव में भारी गिरावट आई. इसके चलते बाजार में ऐसा पैनिक पसरा कि कई अन्य बैंक भी इसकी चपेट में आ गए.

पिछली तिमाही में फंसा ये बैंक

इससे पहले फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) भी हाल ही में संकट की चपेट में आया है. मार्च तिमाही के दौरान बैंक के डिपॉजिट में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है. संकट को टालने के लिए यह बैंक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है.

अब तक डूब चुके हैं ये बैंक

मौजूदा बैंकिंग संकट बाजार को साल 2008 के बैंकिंग संकट की याद दिला रहा है. 2008 में आए बैंकिंग संकट के बाद बैंकिंग की दुनिया ने अब जाकर इस कदर भयावह संकट का सामना किया है, जिसका फिलहाल अंतिम छोर दिखाई नहीं दे रहा है. मौजूदा बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने से हुई थी. उसके बाद कई अमेरिकी बैंक इसकी चपेट में आए. संकट का दायरा अमेरिका से बाहर भी पसर चुका है. यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस भी इस बैंकिंग संकट की भेंट चढ़ चुका है, जिसे स्विट्जरलैंड का ही एक अन्य बैंक डीबीएस (DBS) खरीदने के लिए तैयार हुआ है.

ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर हो रहा शेयर बाजार? अब देसी निवेशकों के पास है इतना बड़ा हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget