एक्सप्लोरर

Shark Tank India Season-3: शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन में एक और जज की एंट्री, जानिए कौन हैं अजहर इकबाल 

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के सीजन 3 के दौरान एक और जज की एंट्री हुई है. इससे पहले रितेश अग्रवाल और दीपिंदर गोयल को भी शामिल किया गया था. 

Shark Tank India New Judge: शार्क टैंक इंडिया का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है. इस सीजन में कई नए जज दस्तक दे रहे हैं. वहीं एक और जज अजहर इकबाल की एंट्री हुई है. इससे पहले ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल और जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल शामिल हुए थे. 

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में अबतक तीन नए जज शामिल हो चुके हैं. वहीं पुराने जजों में अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अमित जैन, पीयूष बंसल और विनीता सिंह भी मौजूद रहेंगे. नए जज के बारे में एक्स पर शार्क टैंक इंडिया ने शेयर कर जानकारी दी है. 

कौन हैं नए जज अजहर इकबाल

अजहर इकबाल इनशॉर्ट्स के सीईओ हैं और अब ये शार्क टैंक इंडिया के जज के रूप में भी जाने जाएंगे. दिल्ली में भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन करने के दौरान 2013 में दीपित पुरकायस्थ और अनुनय अरुणव के साथ एक फेसबुक पेज के रूप में इनशॉर्ट्स शुरू किया और बाद में इनशॉर्ट्स ऐप लॉन्च किया था. दो साल बाद 2015 में इनशॉर्ट्स iPhones पर पेश किया गया. 

दो और जज भी हुए थे शामिल 

रितेश अग्रवाल को 30 सितंबर को नए जज के तौर पर एलान किया गया था, जबकि दीपिंदर गोयल को पिछले शनिवार को जज के तौर पर पहचान कराया गया था. जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल इस नए सीजन के दौरान सिर्फ दो एपिसोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन एपिसोड में नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और अनुपम मित्तल अन्य जज हो सकते हैं. 

कब होगी नए सीजन की शुरुआत 

शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है. अब इसका प्रीमियर जनवरी 2024 में होगा. सीजन के लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है. गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया बिजनेस रीयलटी शो की शुरुआत दिसंबर 2021 में की गई थी. तब से लेकर अभी तक दो जज बदल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें 

Housing Prices: घरों की कीमतें बढ़ने के मामले में मुंबई आगे, ग्लोबल स्तर पर 19वें स्थान पर मायानगरी, बेंगलुरु 22वें स्थान पर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget