एक्सप्लोरर

जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कारोबारियों को मिलेगा एक और मौका

नई दिल्लीः देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था, वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी के लिए कारोबारियों को रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका पहली जून से मिलेगा. केंद्र सरकार की योजना पहली जुलाई से जीएसटी लागू करने की है.

केंद्र और राज्य सरकार के कुल मिलाकर 84 लाख करदाता, जीएसटी के दायरे में आने के लिए प्रस्तावित हैं. इसमें से 60.5 लाख ने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. ध्यान रहे कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों (असम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, सिक्कम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय) के साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 लाख से ज्यादा कारोबार करने वाले जीएसटी के दायरे में आएंगे जबकि बाकी राज्यों में ये सीमा 20 लाख रुपये है.

राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने जीएसटी को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताया. बैठक में जानकारी दी गयी कि कुल 62,937 टैक्स अधिकारियों में से 24,668 को नयी कर व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है जबकि बाकी को 15 जून तक करने का लक्ष्य है. प्रशिक्षण के जीएसटी नेटवर्क यानी जीएसटीएन पर रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और भुगतान संबंधी व्यवस्था की पूरी जानकारी दी जा रही है. जीएसटीएन ने सॉफ्टवेयर का प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल करने की व्यवस्था 2 मई से शुरु की है जिसके तहत देश भर के 3200 करदाताओं को पूरी जानकारी दी जाएगी.

संविधान संशोधन विधेयक के बाद जीएसटी के लिए जरुरी चार विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब ये कानून भी बन चुके हैं. वहीं 29 राज्यों और विधानसभा वाले दो केद्र शासित प्रदेश (दिल्ली और पुड्डुचेरी) में से आठ ने राज्य स्तर के जीएसटी कानून पर मुहर लगा दी है. बाकी जगहों पर उम्मीद है कि ये काम 31 मई तक पूरा हो जाएगा. सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि संविधान संशोधन की वजह से हर हालत मं 16 सितम्बर तक जीएसटी लागू करना ही होगा, नहीं तो उसके बाद केंद्र और राज्य कई तरह के अप्रत्यक्ष कर नहीं वसूल पाएंगे.

अब सबकी नजर 18 और 19 मई को श्रीनगर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक पर है जहां अलग-अलग वस्तुओं और सेवाओं के लिए कर की दर तय जाएगी. हालांकि ये आशंका जतायी जा रही है कि जीएसटी लागू होने के बाद महंगाई बढ़ेगी, लेकिन राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget