एक्सप्लोरर

EY Employee Death: ज्यादा काम देकर परेशान करती थी कंपनी! एना के पिता ने बेटी मौत पर बताई ऐसी बात

Ernst & Young India: एना सेबेस्टियन पेराइल के पिता सिबी जोसेफ ने एक बार फिर से ईवाई इंडिया को ज्यादा काम देकर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है.

Ernst & Young India: केरल की सीए एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) की दुखद मौत ने देश में कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मसले पर उनकी मां अनीता ऑगस्टीन (Anita Augustine) के ईमेल के बाद अर्नस्ट एंड यंग इंडिया (Ernst & Young India) के चेयरमैन राजीव मेमानी (Rajiv Memani) ने माफी भी मांगी थी. अब पहली बार एना के पिता सिबी जोसेफ (Sibi Joseph) ने अपनी बेटी की मौत पर बात की है. उन्होंने बताया कि वह फोन पर रोते हुए कहती थी कि इतने तनाव और दबाव की वजह से वह सही से काम नहीं कर पा रही है. उसने कमर तोड़ने वाले काम के चलते अपनी जान गंवाई है. 

पिता ने कहा- कई बार उसे इस्तीफा देने को कहा था

सिबी जोसेफ ने बताया कि मैंने कई बार उसे इस्तीफा देने को कहा था. मगर, उसे लगता था कि यह पहली नौकरी है. वह यहां काफी सीख सकती है. वह देर रात तक काम करती थी. इसके अलावा उसे ओवरवर्क करना पड़ता था. कई बार वह वो काम भी करती थी, जो उसे नहीं करना चाहिए था. उसे न तो सोने का समय मिलता था और न ही खाने का. उसका मैनेजर क्रिकेट का शौकीन था इसलिए वह मैच के हिसाब से काम करने का समय बदल देता था. आखिरकार वह इसी तनाव से जूझते हुए 20 जुलाई को अपने कमरे में बेहोश हो गई और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

इस बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी (Suresh Gopi) ने एना के परिजनों से मुलाकात की और इस मसले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया. 

विवादों में है कंपनी के चेयरमैन राजीव मेमानी का बयान 

इस मसले पर ईवाई इंडिया ने बयान जारी करते हुए दुख प्रकट किया था. कंपनी के चेयरमैन राजीव मेमानी ने कहा था- हम माफी मांगते हैं कि एना के अंतिम संस्कार में कंपनी से कोई नहीं पहुंचा. हम सुनिश्चित करेंगे कि आगे से ऐसी गलती न हो. हम संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं. हम अपने कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं.

हालांकि, उनका बयान विवादों के घेरे में आ गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा था कि हमारे साथ एक लाख कर्मचारी हैं. एना को जरूरत से ज्यादा काम नहीं दिया गया. हमें नहीं लगता कि ज्यादा काम के चलते उनकी मौत हुई. 

एना की मां का ईमेल सोशल मीडिया पर हो गया था वायरल

एना की मां अनीता ऑगस्टीन का ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था. उनकी मां ने लिखा था कि मेरी बेटी के सपने थे. यह उसकी पहली नौकरी थी और वो भविष्य के सपने बुनने लगी थी. मगर, चार महीने में ही उसके सपने टूट गए. वह सिर्फ 26 साल की थी. उसने कई बार सीने में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन ज्यादा काम के चलते डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थी. इस मसले पर केंद्रीय श्रम मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने भी जांच शुरू करने की बात की है.

ये भी पढ़ें 

Tirupati Laddu: सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने से पहले रहें सावधान, अमूल इंडिया ने दर्ज कराई एफआईआर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget