एक्सप्लोरर

एंजेल ब्रोकिंग के IPO को शानदार रेस्पॉन्स, 3.95 गुना सब्सक्राइब

पिछले ढाई साल में किसी भी स्टॉक ब्रोकिंग फर्म का यह पहला आईपीओ था. एंजेल ब्रोकिंग के 1.38 करोड़ शेयरों की तुलना में 5.38 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग हुई.

Happiest Minds,  रूट मोबाइल, CAMS और Chemcon की तरह ही एजेंल ब्रोकिंग के आईपीओ को गुरुवार को आखिरी दिन निवेशकों का खासा समर्थन मिला. आखिरी दिन एंजेल ब्रोकिंग का आईपीओ 3.9 गुना सब्सक्राइब हुआ. पिछले ढाई साल में किसी भी स्टॉक ब्रोकिंग फर्म का यह पहला आईपीओ था. एंजेल ब्रोकिंग के 1.38 करोड़ शेयरों की तुलना में 5.38 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग हुई.  रिटेल निवेशकों में खासी दिलचस्पी रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के बीच एंजेल ब्रोकिंग के आईपीओ में खासी दिलचस्पी दिखी. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्सा 4.32 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं एचएनआई सेगमेंट में यह 0.69 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं QIB वाले हिस्से में यह 5.76 गुना सब्सक्राइब हुआ. सोमवार को एंजेल ब्रोकिंग ने 12 एंकर निवेशकों को 58.82 लाख शेयर अलॉट किए और उनसे 180 करोड़ रुपये जुटाए. शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अच्छा रेस्पॉन्स एंजेल ब्रोकिंग का आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इसमें 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे और 300 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए गए थे. यह ऑफर 305-306 रुपये के प्राइस बैंड पर था. ग्रे मार्केट में एंजेल ब्रोकिंग के शेयर 45 रुपये के प्रीमियम से गिर कर 15 रुपये पर आ गए थे. सेकेंडरी मार्केट में इसके शेयरों की बिक्री बढ़ते ही प्रीमियम में गिरावट आने लगी. हालांकि एंजेल ब्रोकिंग के शेयरों में हाल में लॉन्च हुए Chemcon और CAMS की तुलना में दिलचस्पी कम दिखी. लेकिन ब्रोकरों का कहना था कि पिछले छह दिनों के दौरान बाजार में जिस तरह का बिकवाली का दबाव रहा है उस हिसाब से एंजेल ब्रोकिंग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. Chemcon के शेयर ऑन ऑफर की तीन गुनी बोली लगाई गई. पिछले पांच साल का यह सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला आईपीओ बन गया. जबकि म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट CAMS का आईपीओ बुधवार शाम पांच बजे तक 46.9 सब्सक्राइब हो चुका था.

टाटा और जुबिलेंट की नज़रे कॉफी डे ग्रुप के हॉट ब्रुअरीज मशीन कारोबार पर

IPL के दीवानों के लिए कोटक महेंद्रा बैंक की नई पहल, जारी किए पसंदीदा टीम के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
Bhutan E20 News: क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget