एक्सप्लोरर

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा बोले ऐसे तो हम कंगाल हो जाएंगे, वीडियो शेयर कर 700 रुपये में थार देने से किया इनकार

Mahindra Group Chairman: आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट से शेयर किया है. महिंद्रा के चेयरमैन ने पोस्ट पर आए कमेंट्स के मजेदार जवाब भी दिए.

Mahindra Group Chairman: मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. उन्हें लोगों की मदद और दान देने के लिए जाना जाता है. कई बार उन्होंने तस्वीर और वीडियो देखकर लोगों को महिंद्रा की कारें तक दान की हैं. मगर, इस बार वह चाहकर भी वह एक प्यारे बच्चे की मदद नहीं कर पाए. उन्होंने 700 रुपये में महिंद्रा की एसयूवी थार (Thar SUV) देने से इनकार कर दिया. उन्होंने लिखा कि मुझे भी इस बच्चे से प्यार है. मगर, कार दूंगा तो जल्दी कंगाल हो जाऊंगा.

सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर चीकू यादव नाम के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई है. इसमें चीकू यादव नाम का बच्चा अपने पिता से थार को 700 रुपये में खरीदने पर चर्चा कर रहा है. इसमें बच्चा कह रहा है कि थार और एक्सयूवी 700 एक ही कार हैं और इन्हें 700 रुपये में खरीदा जा सकता है. पिता उसको समझाने की कोशिश कर रहा है कि थार और एक्सयूवी 700 को 700 रुपये में नहीं खरीदा जा सकता. मगर, बच्चा अड़ा रहता है. इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. 

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो 

किसी ने यह वीडियो क्लिप आनंद महिंद्रा को भेज दी. वह इससे बहुत खुश हुए और उन्होंने X अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हम बहुत जल्द कंगाल हो जाएंगे. वह लिखते हैं कि मेरी दोस्त सोनी तारापोरवाला ने मुझे यह वीडियो भेजा है. मुझे भी इस बच्चे से प्यार है. मगर, मेरी एक ही समस्या है कि अगर मैंने यह दावा मान लिया और 700 रुपये में थार बेच दी तो हम बहुत जल्दी कंगाल हो जाएंगे.

सोशल मीडिया कमेंट्स का महिंद्रा ने दिया रोचक जवाब 

आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट पर आए कमेंट का भी रोचक जवाब दिया. एक व्यक्ति ने जब लिखा कि सर जब यह 18 का हो जाए तो एक थार तो बनती है. इस पर महिंद्रा ने लिखा कि चलो ठीक है पर आपने सोचा तब मेरी उम्र क्या होगी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस बच्चे को थार और एक्सयूवी 700 का ब्रांड एम्बेसडर बना दीजिए.

ये भी पढ़ें 

Bill Gates about Life: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने साझा किए अपने जीवन के अनुभव, वीकेंड या छुट्टियों में नहीं रखते थे यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget