एक्सप्लोरर

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को भा गई ये वाली बोलेरो, इंजीनियर को दिया धन्यवाद

Autonomous Driving Bolero: आनंद महिंद्रा ने इस सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो का वीडियो ट्वीट किया है. साथ ही उन्होंने इस कार को तैयार करने वाले इंजीनियर की सराहना भी की है.

Autonomous Driving Bolero: कारों की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं. अब कार सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है. इसे लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा रहा है. कारों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. पेट्रोल और डीजल के बाद फीचर्स से लोडेड इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का बोलबाला है. कारों की क्षमता इतनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें ड्राइवरों की जरूरत ही न पड़े. इस ऑटोनोमस ड्राइविंग की दिशा में भारत के कदम भी तेजी से बढ़ रहे हैं और हमारे यहां कई कारों में एडास टेक्नोलॉजी (ADAS Technology) दी जाने लगी है. कुछ ऐसा ही प्रयोग भोपाल के एक इंजीनियर ने बोलेरो पर किया. ऑटोनोमस ड्राइविंग बोलेरो के ईद वीडियो पर आनंद महिंद्रा की नजर पड़ गई. उन्हें यह बोलेरो बहुत भा गई. उन्होंने ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए बोलेरो को चुनने पर धन्यवाद भी दिया. 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिए दिया धन्यवाद 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में लिखा कि यह देश में बढ़ते टेक इनोवेशन का एक सुबूत है. इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं. मैं इस इंजीनियर को धन्यवाद देता हूं कि उसने एक और डिलीवरी एप बनाने की बजाय इस कठिन विषय पर काम किया. साथ ही उनके द्वारा बोलेरो चुनने पर मैं कोई बहस नहीं करना चाहता.

भोपाल के स्टार्टअप ने बनाई सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो

दरअसल यह सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो भोपाल के एक स्टार्टअप ने बनाई है. वह इसका ट्रायल कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया. यह वीडियो जब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे रीट्वीट भी किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बोलेरो सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस है. यह गाड़ी बहुत आराम से सड़कों पर चल रही है. ड्राइवर को इसकी स्टीयरिंग छूने की आवश्यकता भी नहीं पड़ रही. 

वीडियो में सभी चुनौतियों को आसानी से कर रही पार 

इस सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो को आईआईटी से पढ़े संजीव शर्मा ने बनाया है. वह ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर 2009 से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक जुटाया है. इसमें लाईडार सेंसर्स, कैमरे, रडार सिस्टम और रियल टाइम डिसीजन लेने में सक्षम सेंट्रल सिस्टम भी तैयार किया है. वीडियो में यह मॉडिफाइड बोलेरो सड़क पर अलग-अलग तरह की चुनौतियों को आसानी से पार करती दिखाई दे रही है. यह सड़क पर खड़ी गाड़ियों और लोगों को बचाते हुए अपने रास्ते पर आगे बढ़ती रहती है. सामने से आ रहे वाहनों को भी यह बचाते हुए आगे निकल जाती है.

ये भी पढ़ें 

Stocks To Watch: लू के थपेड़े इन कंपनियों के स्टॉक को कर सकते हैं मजबूत, आ रहा तेज उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Hits Record Low: डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
Gold-Silver Price: सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
Share Market: शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे
शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget