एक्सप्लोरर

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से नहीं बच पाए आनंद महिंद्रा, बोले- ऐसी है स्पीड!

Microsoft Outage: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी राय रखते रहते हैं. उन्होंने अब माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज को लेकर टिप्पणी की है...

Microsoft Outage: शुक्रवार के दिन माइक्रोसॉफ्ट के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. लोग सुबह से अपने ऑफिस में सामान्य रूप से काम कर रहे थे तभी लोगों के सिस्टम अचानक से बंद होने लगे. स्क्रीन ब्लू हो गई. इसका असर बैंक से लेकर एयरलाइंस, स्टॉक एक्सचेंज आदि की सर्विसेज पर पड़ा. ऐसे में पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया. इस सर्वर डाउन का असर भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी आदि कई देशों पर देखने को मिला. भारत में एयरलाइंस ने 200 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया. परेशानी इतनी बढ़ गई की यात्रियों को एयरपोर्ट पर मैनुअल हाथ से लिखे बोर्डिंग पास तक देने पड़े. दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के डाउन होने पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन भी परेशानी से अछूते नहीं रहे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में पोस्ट शेयर करके जानकारी दी.

आनंद महिंद्रा ने कहीं यह बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने एक फोटो शेयर की. फोटो में दो सिपाही बैल पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि ग्लोबल कमर्शियल एक्टिविटी फिलहाल इस तरह की हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

यूजर्स ने लिखीं ये बात

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि इससे यह पता चलता है कि आज की दुनिया टेक्नोलॉजी और डिजिटल करेंसी पर कितनी निर्भर हो गई है. इससे यह पता चलता है कि कुछ भी गड़बड़ी होने पर कैसे दुनिया की रफ्तार आधी हो जाएगी. वहीं एक यूजर ने कहा कि कैसे लोगों को अपनी सर्विस में किसी एक कंपनी की निर्भरता को कम करना आवश्यक है. एक माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज ने पूरी दुनिया को परेशानी में डाल दिया है.

एक यूजर ने मजाक में बैलों को पेट्रोल की गाड़ी करार दिया. इसके साथ ही एक यूजर ने यह कहा कि इससे यह पता चलता है कि तकनीक भी कई बार फेल हो जाती है.

जानें क्यों हुई समस्या?

माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस ने बताया कि इस दिक्कत के पीछे एज़्योर बैकएंड वर्कलोड के कॉन्फ़िगरेशन में हुआ बदलाव है. इससे स्टोरेज और कंप्यूटर संसाधनों के बीच रुकावट आने लगी और इससे कनेक्टिविटी बार-बार फेल हो गई. कंपनी ने इसकी वजह से 365 की सर्विस प्रभावित होने की बात स्वीकार की है. इसके साथ ही इसके कारण का पता लगाकर कर उसे सही करने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: आत्मनिर्भर भारत या सुरक्षित भारत? बजट से पहले वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget