एक्सप्लोरर

Trump Tariff War: टमाटर के लिए तरसना होगा! डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से घायल हुआ अमेरिका

कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 1,256 प्रोडक्ट की लिस्ट जारी की है, जिन पर वह टैरिफ लगाएगा. इनमें पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद, ताजे फल और सब्जियां, लकड़ी, पेपर उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं.

अमेरिका (America) के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने शपथ के बाद से ही दूसरे देशों के साथ टैरिफ वॉर शुरू कर दिया. ट्रंप की दलील है कि वह टैरिफ लगाकर अमेरिका को फिर से ताकतवर बनाएंगे. हालांकि, दुनियाभर के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसा कर के ट्रंप दूसरे देशों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों की भी मुसीबत बढ़ाएंगे.

दरअसल, अमेरिका के नए टैरिफ वॉर की वजह से, आम अमेरिकी उपभोक्ताओं को जल्द ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स जैसे टमाटर, एवोकाडो और टकीला के लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. इसकी सबसे बड़ी, वजह डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन, मैक्सिको और कनाडा से आने वाले आयातित सामानों पर नए टैरिफ लगाना है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी मतदाता पहले ही महंगाई से परेशान हैं और हाल ही में हुए चुनावों में इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं.

टमाटर और टकीला के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के तीन बड़े व्यापारिक साझेदार हैं. चीन, मैक्सिको और कनाडा. अमेरिका के कुल व्यापार का लगभग 40 फीसदी हिस्सा इन्हीं के पास है. अमेरिका में टकीला की सबसे ज्यादा खपत होती है. जबकि, मेक्सिको और कनाडा टमाटर और एवोकाडो सहित कई एग्री प्रोडक्ट के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से हैं. 2019 और 2021 के बीच अमेरिका में सभी एवोकाडो शिपमेंट का लगभग 90 प्रतिशत मेक्सिको से आया था. ऐसे में ट्रंप द्वारा इन देशों से आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ाने से आम अमेरिकी नागरिकों की जेब पर सीधा बोझ बढ़ेगा.

इन चीजों की भी बढ़ सकती है कीमत

अमेरिका, चीन से हर साल अरबों डॉलर के उपकरण और मशीनरी आयात करता है, जिनका इस्तेमाल टीवी, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों में किया जाता है. नए टैरिफ के जवाब में चीन भी कड़े कदम उठा सकता है, जिससे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर और अधिक दबाव बढ़ सकता है. वहीं, मैक्सिको और कनाडा की सरकारें भी पलटवार कर रही हैं.

कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 1,256 उत्पादों की लिस्ट जारी की है, जिन पर वह टैरिफ लगाएगा. इनमें पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद, ताजे फल और सब्जियां, लकड़ी, पेपर उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं. यानी ये साफ है कि ट्रंप के टैरिफ वॉर से सिर्फ दूसरे देश ही प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि आम अमेरिकी भी परेशानी में घिर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक सामान सब होने वाला है महंगा! गिर गया भारत का रुपया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget