एक्सप्लोरर

Amazon Layoffs: नहीं रुक रहा छंटनी का सिलसिला! अमेजन ने प्राइम यूनिट के 5 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Amazon Layoffs: दिग्गज कंपनी अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है. गुरुवार को कंपनी ने इसका ऐलान किया है.

Amazon Layoffs 2024: नए साल की शुरुआत के साथ ही विश्व की दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है. गूगल, सिटीग्रुप में छंटनी के ऐलान के बाद अमेजन भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. गुरुवार को छंटनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने Buy with Prime यूनिट से 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी ने इस इस यूनिट की शुरुआत साल 2022 में की थी. इस प्लेटफार्म को खासतौर पर व्यापारियों की मदद करने और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया था.

इतने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

अमेजन ने इस छंटनी का ऐलान करते हुए यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी. समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक अमेजन के इस फैसले के बाद यूनिट में काम करने वाले 30 से अधिक एंप्लाइज पर इस फैसले का असर पड़ेगा. हालांकि अमेजन ने यह कहा है कि छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों को कंपनी दूसरे यूनिट या किसी और कंपनी में नौकरी प्राप्त करने में मदद करेगी.

इससे पहले भी कंपनी कर चुकी है छंटनी का ऐलान

दो साल पहले शुरू हुआ वैश्विक छंटनी का सिलसिला 2024 में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेजन ने हाल ही में अपने लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली फर्म ट्विच में बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया था. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ट्विच से करीब 35 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है.

गूगल ने भी किया है छंटनी का ऐलान

अमेजन से पहले गूगल ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बनाया है. कंपनी साल 2024 में हार्डवेयर (Hardware), कोर इंजीनियरिंग (Core Engineering) और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) टीम में बड़े स्तर पर छंटनी कर रही है. इसके साथ ही वॉयस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर टीम के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

IPO News: पैसे कमाने का है मौका! आज खुला रहा 640 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget