एक्सप्लोरर

NSO Survey: शहरी इलाकों में जुलाई से सितंबर के बीच बेरोजगारी दर घटकर हुई 7.2 %, एक साल पहले थी 9.8%

NSO Survey में देश की बेरोजगारी दर सालाना आधार पर कम हुई हैं. जोकि जुलाई-सितंबर, 2022 के दौरान घटकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई हैं.

Unemployment Rate In India: देशभर में बेरोजगारी से जुड़ी बडी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग (NSO) ने बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं. जिसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर, 2022 में सालाना आधार पर घटकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई हैं. मालूम हो कि एक साल पहले 2021 में समान अवधि के समय बेरोजगारी दर 9.8 प्रतिशत रही थी. बेरोजगारी दर को श्रमबल के बीच बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है.

कोविड ने बिगाड़ा खेल 
देश में वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी से जुलाई-सितंबर माह, प्रतिबंधों के कारण बेरोजगारी दर काफी अधिक रही थी. लेकिन अब देश में हालत सामान्य होते जा रहे हैं. इसी के चलते बेरोजगारी दर में गिरावट आई है. श्रमबल सर्वेक्षण पर आधारित आज आए ताज़ा आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि कोरोना महामारी के प्रभाव से निकलकर अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है.

ऐसे समझें सर्वेक्षण 
श्रमबल के 16वें सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में अप्रैल-जून 2022 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत रही है. सर्वेक्षण के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु की) में बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर, 2022 में घटकर 9.4 प्रतिशत रह गई है. जो कि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11.6 प्रतिशत थी. साथ ही अप्रैल-जून, 2022 के दौरान यही आंकड़ा 9.5 प्रतिशत रहा था. वहीं, शहरी क्षेत्रों में पुरुषों की बेरोजगारी दर 1 साल पहले के 9.3 प्रतिशत की तुलना में जुलाई-सितंबर, 2022 में घटकर 6.6 प्रतिशत रह गई. यह अप्रैल-जून, 2022 में 7.1 प्रतिशत थी.

ये भी पढ़ें 

Flight Ticket: आखिर क्यों महंगा होता जा रहा है हवाई सफर, ऐसे कर सकते है अपने लिए सस्ते टिकट बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget