एक्सप्लोरर

रिजर्व बैंक कुछ तय नहीं करता, फैसले मोदी लेते हैं: अमर्त्य सेन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद अर्थ जगत का एक धड़ा ऐसा भी है जो उनके इस फैसले का पुरजोर विरोध करता आ रहा है. कई बड़े अर्थशास्त्रियों और वित्त के जानकारों ने उनकी और आरबीआई की भूमिका पर सवाल भी उठाए. अब नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने पीएम मोदी के बारे में ऐसा कुछ कहा है जो काफी गंभीर आरोप साबित हो सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक के 2 पूर्व गवर्नरों वाई वी रेड्डी और बिमल जालान के बाद अब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने आज केन्द्रीय बैंक की स्वायत्तता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आजकल बैंक कोई फैसले नहीं करता, सभी फैसले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं. नोटबंदी की कटु आलोचना करते हुए सेन ने विचार व्यक्त किया कि यह कालाधन को सिस्टम से हटाने में असफल रहा है, हालांकि मोदी को ‘‘संदेह का लाभ’’ मिलता रहेगा.

इंडिया टुडे टीवी को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘लोग सोचते हैं कि प्रधानमंत्री कालाधन खत्म करने के लिए कुछ कर रहे हैं. मोदी को संदेह का लाभ मिलता रहेगा. यह विचार कि धनी लोगों को दिक्कत हो रही है, गरीबों को भा रहा है.’’ 30 दिसंबर के बाद चलन से बाहर हुए नोटों को बदलवाने पर रिजर्व बैंक की रोक पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह आरबीआई का फैसला है. यह प्रधानमंत्री का ही होगा. मुझे नहीं लगता कि इस वक्त आरबीआई कोई फैसला करती है.’’ मोदी ने 8 नवंबर की रात देश को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग 30 दिसंबर तक अपना पुराना नोट जमा नहीं करा सकेंगे, वह ‘‘31 मार्च, 2017 तक भारतीय रिजर्व बैंक की विशेष शाखाओं में जाकर उन्हें एक हलफनामे के साथ जमा कर सकते हैं.’’

इसके अलावा अमर्त्य सेन ने कहा कि रघुराम राजन के कार्यकाल में आरबीआई काफी स्वतंत्र था. उसके लिए आई जी पटेल और मनमोहन सिंह जैसे अच्छे लोगों ने काम किया है. इससे पहले रेड्डी और जालान भी रिजर्व बैंक की स्वायत्तता बचाए रुखने पर जोर दे चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget