एक्सप्लोरर

Akasa Air Flights: मुश्किल में एयरलाइन! अकासा एयर ने बेंगलुरु से कई शहरों के लिए रद्द की फ्लाइट्स

Akasa Air Flights Suspend: अकासा एयर ने कई शहरों के लिए अपनी फ्लाइट को सस्पेंड कर दिया है. इसके पीछे एयरलाइन ने स्पष्टीकरण भी दिया है. वहीं आशंका है कि आगे भी फ्लाइट्स को रद्द किया जा सकता है. 

Akasa Air Flights Suspended: अकासा एयर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. एयरलाइन से अभी हाल ही में 40 पायलटों ने इस्तीफा दिया था और अब आकासा एयर ने कई शहरों से अपनी उड़ान को रोक दिया है. आशंका है कि अन्य शहरों से भी उड़ान रद्द हो सकती हैं. 

अकासा एयर ने अभी बेंगलुरु से कुछ फ्लाइट्स को निलंबित किया है. हालांकि उड़ानों को रद्द करने के पीछे विशेष कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि पायलट की कमी के कारण फ्लाइट को कैंसिल किया गया है. 

क्यों रद्द हुईं फ्लाइट्स 

गौरतलब है कि अकासा एयर केंद्र बेंगलुरु है, जहां से प्रतिदिन यह 700 फ्लाइट्स संचालित करता है. अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जुलाई अगस्त 2023 की समय सीमा में जब पायलटों के एक छोटे समूह ने नौकरी को छोड़ दिया और नोटिस के समय को भी पूरा नहीं किया तो ऐसे में कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है. 

कई फ्लाइट्स को जल्द शुरू करने की योजना 

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों की विश्व​सनीयता को बनाए रखने के लिए परिचालन को बेहतर किया है. उन्होंने कहा कि अब पूरी तरह से विकास मोड में आ चुके हैं और कई शहरों में उड़ाने शुरू करने जा रहे हैं. साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी कई उड़ानों को शुरू करने के लिए तैयार हैं. जल्द ही घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर उड़ानों को चालू किया जाएगा. 

बड़ी एयरलाइन बनने की राह पर अकासा

प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन आर्थिक तौर पर मजबूत बनी हुई है और यह दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन में से एक बनने की राह पर है. अकासा एयर के प्रवक्ता ने पहले जारी एक बयान में कहा था कि पायलटों की कमी एक ऐसा मुद्दा है जिसका एयरलाइन उद्योग दशकों से सामना कर रहा है. 

पहले भी कैंसिल हो चुकी हैं फ्लाइट्स 

एयरलाइन ने इससे पहले फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर कहा था कि पायलटों के इस्तीफे से जनता को भारी कठिनाई और असुविधा का सामना करना पड़ा है. साथ ही आखिरी मिनट में उड़ान रद्द करने, देरी करने और उड़ानों को रोके जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें 

IT Job Cuts: टॉप-3 आईटी कंपनियों में गई हजारों लोगों की नौकरियां, पिछले छह महीने से बिगड़ा हुआ है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget