एक्सप्लोरर

High Airfare: महंगे हवाई ईंधन का असर, 6 महीने में 51 फीसदी तक महंगा हुआ हवाई किराया

Airfare Hike Update: महंगाई की मार हवाई यात्रियों की जेब पर भी पड़ी है. महंगे हवाई ईंधन के हवाई किराया 35 फीसदी से 51 फीसदी तक महंगा होता चला गया है.

Airfare Hike: महंगाई का असर चौतरफा है. इस गर्मी की छुट्टी के दौरान हवाई सफर करने वालों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है. और आज से सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है तो माना जा रहा है कि सभी एयरलाइंस इसका भार सीधे तौर पर अपने कस्टमर्स की जेब पर डालेंगी. जिसकी शुरुआत स्पाइसजेट ने कर भी दी है. स्पाइसजेट ने हवाई किराये में 15 फीसदी तक इजाफा कर दिया है. एयरलाइंस के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा है कि महंगे एटीएफ और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते उनके पास हवाई किराया महंगा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. 

जानें, 6 महीने में कितना महंगा हुआ हवाई सफर!
आपको बता दें बीते एक सालों में हवाई ईंधन के दामों में 120 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है. बीते छह महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने 12 बार हवाई ईंधन के दामों की समीक्षा की है उसमें से 11 बार उन्होंने एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी की है. बीते छह महीने में एटीएफ के दामों में रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते जबरदस्त इजाफा हुआ है जिसके चलते हवाई किराया भी महंगा हुआ है. उदाहरण के तौर पर जनवरी 2022 में  दिल्ली से मुंबई का हवाई किराया 5,955 रुपये हुआ करता था जो जून 2022 में बढ़कर 8300 रुपये का हो चुका है यानि 40 फीसदी महंगा. दिल्ली से पटना का हवाई किराया जनवरी 2022 में 4500 रुपये के करीब हुआ करता था वो जून 2022 में बढ़कर 6800 रुपये हो चुका है. यानि 51 फीसदी महंगा. तो दिल्ली से कोलकाता का हवाई किराया जनवरी 2022 में 5960 रुपये हुआ करता था वो अब बढ़कर 8055 रुपये हो चुका है यानि 35 फीसदी महंगा. 


High Airfare: महंगे हवाई ईंधन का असर, 6 महीने में 51 फीसदी तक महंगा हुआ हवाई किराया


महंगे एटीएफ के साथ हवाई किराया भी महंगा
आपको बता दें दिल्ली से श्रीनगर का मौजूदा हवाई किराया 7800 से 12000 रुपये के बीच है. दिल्ली से बैंगलुरु का हवाई किराया 8900 रुपये के करीब है तो हैदराबाद और बैंगलुरु के बीच का हवाई किराया 6053 रुपये के करीब है. जो सामान्य से ज्यादा है. ये बताने के लिए काफी है सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हवाई ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बाद हवाई किराया भी महंगा होता चला गया है. कोरोना महामारी के दौरान एयरलाइंस सेक्टर बेहद संकट के दौर से गुजरी है. अब महंगा हवाई ईंधन इस सेक्टर की मुश्किलें और बढ़ा रहा है. तो महंगे हवाई ईंधन का खामियाजा हवाई यात्रियों को उठाना पड़ेगा. स्पाइसजेट के बाद माना जा रहा है दूसरे एयरलाइंस भी हवाई किराया महंगा कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: फिर बढ़े ATF के रेट, अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे भाव, महंगा होगा हवाई सफर!

SpiceJet Hikes Airfare: ATF के रेट बढ़ने का हुआ फौरी असर, स्पाइसजेट ने 15 फीसदी तक बढ़ाया हवाई किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget