एक्सप्लोरर

SpiceJet Hikes Airfare: ATF के रेट बढ़ने का हुआ फौरी असर, स्पाइसजेट ने 15 फीसदी तक बढ़ाया हवाई किराया

SpiceJet Hikes Air Fare: घरेलू एयरलाइंस स्पाइसजेट ने हवाई किराया 15% महंगा कर दिया है. एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी के बाद एयरलाइंस ने ये फैसला लिया है.

SpiceJet Hikes Airfare: घरेलू एयरलाइंस स्पाइसजेट (SpiceJet) ने हवाई किराया ( Air Fare) महंगा ( Costly) कर दिया है. एटीएफ ( Air Turbie Fuel) के दामों में बढ़ोतरी के बाद एयरलाइंस ने ये फैसला लिया है. स्पाईसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा है कि महंगे एटीएफ और डॉलर ( Dollar) के मुकाबले रुपये में गिरावट ( Weak Rupee) के चलते उनके पास हवाई किराया महंगा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है क्यों इससे ऑपरेशन की लागत पर असर पड़ रहा है.  उन्होंने कहा कि कि जून 2021 से लेकर अब तक हवाई ईंधन के दामों में 120 फीसदी का इजाफा हो चुका है. अजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से एटीएफ पर टैक्स घटाने की मांग की है. माना जा रहा है कि स्पाइसजेट के इस फैसले के बाद दूसरे एयरलाइंस भी हवाई किराये में बढ़ोतरी का फैसला ले सकते हैं. 

महंगे एटीएफ का असर 
दरअसल 16 जून यानि आज से हवाई ईंधन जिसे एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कहते हैं के दाम में एक बार फिर इजाफा हो गया है. आज एटीएफ के दाम में 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी हो गए है. इसमें 1.41 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 123.03 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. एटीएफ की कीमतों में एकसाथ ही 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ये अब तक के सबसे उच्च स्तर पर आ गए हैं. आज से दिल्ली में एटीएफ के रेट बढ़कर 141232.87 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं और ये दिल्ली के लिए बड़ी बढ़ोतरी है. एटीएफ का एयरलाइंस की कुल लागत में करीब 40 फीसदी हिस्सा होता है और इसके बढ़ने से एयरलाइंस की लागत भी बढ़ती हैं. जेट फ्यूल या एटीएफ इस साल अपने अभी तक के रिकॉर्ड लेवल पर आ गई हैं. 1 जून, 2022 को छोड़कर साल 2022 के हरेक पखवाड़े (15वें दिन) में जेट फ्यूल के दामों में इजाफा हुआ है.

एविएशन इंडस्ट्री पर महंगे हवाई ईंधन की मार 
महंगे केच्चे तेल के चलते हवाई ईंधन के दामों में बीते चार महीनों में जबरदस्त उछाल आया है. जिसका खामियाजा देश के एविएशन इंडस्ट्री को उठाना पड़ सकता है. महंगे हवाई ईंधन के चलते एयरलाइंस किराया बढ़ा रहे हैं जिसका असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर पड़ रहा है. रेटिंग एजेंसी ICRA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एटीएफ के बढ़ती कीमतों का असर देश के एविएशन इंडस्ट्री के रिकवरी पर पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: फिर बढ़े ATF के रेट, अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे भाव, महंगा होगा हवाई सफर!

Federal Rate Hike Impact: बाजार पर खतरा-रुपया गिरने का डर, फेड के ब्याज दरें बढ़ाने का ये होगा भारत पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
PM Modi on Petrol Diesel Price: पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?
पीएम मोदी ने की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील, अब क्या होगा, क्या है कारण?
PM Modi on Cooking Oil: पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में...
पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में...
बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति... देखें Video
बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति... देखें Video

वीडियोज

Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget