एक्सप्लोरर

Air India से महाराजा की नहीं होगी विदाई! आज रीब्रांडिंग करेगी एयरलाइन; लोगो भी होगा चेंज 

एयर इंडिया के 77 साल पुराने महाराजा को नहीं हटाया जा रहा है, बल्कि इनके रोल में बदलाव किया जाएगा. अब ये लाउंज या प्रीमियम क्‍लास में नजर आ सकते हैं. 

एयर इंडिया के 77 साल पुराने महाराजा की व‍िदाई अभी नहीं होगी. हालांकि ये अब एक नए रोल में नजर आएंगे, जिनका कार्यभार कम कर दिया जाएगा. ये एक शुभंकर के रोल के बजाय, मोटे पेट वाले प्‍यारे महाराजा अब एयरलाइन की प्रीमियम क्‍लास और एयरपोर्ट के लाउंस में मौजूद हो सकते हैं. यह एयर इंडिया के रीब्रांडिंग का हिस्‍सा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 10 अगस्‍त को नई दिल्‍ली में टाटा ग्रुप के टॉप अधिकारियों की उपस्थिति में पेश होने की उम्‍मीद है. 

नए रंग रूप में नजर आएगा एयर इंडिया 

एयरलाइन के मौजूदा लोगो में एक खास नारंगी कोणार्क चक्र के साथ एक लाल हंस है. इसमें बदलाव के बाद तीन रंगों- लाल, सफेद और बैंगनी के संयोजन वाली पोशाक के लिए रास्‍ता बनाने की उम्‍मीद है. लाल और सफेद रंग पहले से ही एयर इंडिया में रहे हैं, जबकि बैंगनी विस्‍तार से लिया गया है. ऐसे में एयर इंडिया का रंग और रूप पूरी तरह से बदल सकता है. इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि एयरलाइन रीब्रांडिंग यात्रा के हिस्से के रूप में कई नई सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है. 

महाराजा की नहीं होगी छुट्टी

रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराजा की छुट्टी नहीं की जाएगी. इसका एक न‍िश्चित उम्र के लोगों के साथ गहरा जुड़ाव है. ऐसे में एयरलाइन यात्रियों की यादों को बरकरार रखना चा‍हती है. ऐसे में महाराजा को एक नया रोल मिल सकता है. इसके अलावा, यह महसूस किया गया है कि महाराजा अभी भी यात्रियों के लिए 'सिंगापुर गर्ल' की तरह सिंगापुर एयरलाइंस के लिए जुड़ाव बना सकते हैं. 

कब आया थे महाराजा 

एयर इंडिया के महाराजा को 1946 में बॉबी कूका द्वारा बनाया गया था. कूका एयरलाइन के वाणिज्यिक निदेशक थे और महाराजा के व्यक्तित्व और महाराजा के आसपास एयर इंडिया ब्रांड बनाने में इनका अहम रोल रहा है. अब यह एयर इंडिया के रीब्रांड्रिंग का हिस्‍सा है. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दिसंबर 2022 में लंदन स्थित ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी फ्यूचरब्रांड्स को शामिल करने के बाद इसमें तेजी आई है. ब्रांड के उल्लेखनीय परिवर्तन के साथ, एआई अपनी वित्तीय स्थिति में भी बदलाव की उम्मीद कर रहा है. 

3 हजार करोड़ का फंड जुटा रही एयर इंडिया 

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया करीब 3 हजार करोड़ रुपये जुटाने को लेकर कॉमर्शियल बैंकों से बातचीत कर रही है. बिसनेस स्‍टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 3000 करोड़ रुपये का लोन एयरलाइन को पट्टेदारों के साथ सेल और लीजबैक डील के तहत डाउन पेमेंट करने की आवश्‍यकता है. बता दें कि इस साल फरवरी में एयरलाइन ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया था. 

ये भी पढ़ें 

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, टूट गई सस्‍ते लोन की आस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget