एक्सप्लोरर

एयर इंडिया का विमान क्रैश, शेयर बाजार में मची हाहाकार; इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट के शेयरों में गिरावट

Airlines Shares: एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर के क्रैश होने के बाद इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इंडिगो के शेयर में 3.4 परसेंट और स्पाइसजेट के शेयर में 2.6 परसेंट की गिरावट आई.

Airlines Shares: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद गुरुवार को इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर क्रैश हो गया. 

इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर में गिरावट 

इस खबर के सामने आते ही गुरुवार को इंडिगो के शेयर NSE पर 3.4 परसेंट फिसलकर 5,437.50 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए. वहीं, 2.6 परसेंट की गिरावट के साथ स्पाइसजेट के शेयर 44.30 रुपये पर आ गए. कमजोर ग्लोबल संकेतों और इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते गुरुवार को बाजार पहले से ही दबाव में था. ऊपर से एयर इंडिया के विमान क्रैश होने की खबर सामने आते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट आई.  

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

गुरुवार के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में आई. BSE में लिस्टेड सभी लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट वैल्यू 4.19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 451 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले, मई में इंटरग्लोब एविएशन ने शानदार नतीजे पेश किए.

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 62 परसेंट बढ़कर 3,067 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया, जो अभी AGM की मंजूरी के अधीन है. यहां से अप्रूवल मिलने के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. 

स्पाइसजेट के नतीजों का जल्द होगा ऐलान

स्पाइसजेट ने अभी तक अपने नतीजे नहीं घोषित किए हैं. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 13 जून, 2025 (शुक्रवार) को होगी, जिसमें चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 25 के ऑडिट किए गए परिणामों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी. एयरलाइन शेयरों में आई तेज गिरावट विमान दुर्घटना को लेकर निवेशकों की चिंता को बयां करती है. 

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, शेयरों में आई भारी गिरावट; घबराए निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget