एक्सप्लोरर

Agriculture Export: कृषि निर्यात 100 अरब डॉलर का आंकड़ा छुएगा, 6 साल में हो जाएगा दोगुना 

Agri Products and Services: चावल, गेहूं और शक्कर के निर्यात पर बैन के बावजूद सरकार ने उम्मीद जताई है कि देश का एग्री एक्सपोर्ट इस साल 53 अरब डॉलर के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगा.

Agri Products and Services: भारत का कृषि निर्यात सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल देश से एग्री एक्सपोर्ट लगभग 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 तक देश से कृषि निर्यात दोगुना होकर 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएगा.  

50 अरब डॉलर का आंकड़ा छू चुका है एग्री एक्सपोर्ट 

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को बताया कि देश से कृषि उत्पादों और सेवाओं का निर्यात तेजी से ऊपर जा रहा है. फिलहाल यह 50 अरब डॉलर का आंकड़ा छू चुका है. हमारी कोशिश है कि आने वाले 6 सालों में यह आंकड़ा 100 अरब डॉलर को पार कर जाए. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाना है. इस लक्ष्य की पूर्ती में एग्री एक्सपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

रेडी टू ईट फूड सेगमेंट में तरक्की की बहुत बड़ी गुंजाइश

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फूड एवं बेवरेज शो इंडस फूड 2024 (IndusFood) में पहुंचे सुनील बर्थवाल ने बताया कि रेडी टू ईट फूड सेगमेंट में तरक्की की बहुत बड़ी गुंजाइश है. उन्होंने कंपनियों से आग्रह किया की भारतीय उत्पादों और सेवाओं की चाहत रखने वाले देशों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए.

चावल, गेहूं और शक्कर के निर्यात पर लगे प्रतिबंध का नहीं पड़ेगा असर 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में देश का एग्री एक्सपोर्ट 53 अरब डॉलर के नजदीक पहुंच जाएगा. उन्होंने चावल, गेहूं और शक्कर के निर्यात पर लगे प्रतिबंध के बावजूद आशा जताई थी कि निर्यात में कोई कमी नहीं आने वाली. इससे पहले आशंका जताई गई थी कि इस प्रतिबंध के चलते निर्यात में लगभग 5 अरब डॉलर की कमी आ सकती है. 

80 से ज्यादा रिटेल कंपनियां इस शो का हिस्सा बनीं 

इस मौके पर बोलते हुए ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि इस तीन दिवसीय शो में लगभग 90 देशों के 1200 प्रदर्शक और 7500 खरीदार हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही 80 से ज्यादा रिटेल कंपनियां इस शो का हिस्सा बनी हैं. इनमें कारफूर, खिमजी रामदास, ग्रैंड हायपरमार्केट, नेस्टो, मुस्तफा, लुलू और स्पार जैसे बड़े नाम शामिल हैं.   

ये भी पढ़ें 

Lakshadweep: पीएम मोदी की यात्रा के बाद सारी दुनिया लक्षद्वीप को देखना चाह रही, सर्च में 3400 फीसदी का उछाल आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget