एक्सप्लोरर

Lakshadweep: पीएम मोदी की यात्रा के बाद सारी दुनिया लक्षद्वीप को देखना चाह रही, सर्च में 3400 फीसदी का उछाल आया

Modi in Lakshadweep: साल 2024 की शुरुआत लक्षद्वीप के लिए शानदार रही. पीएम की यात्रा और उसके बाद हुए विवाद के चलते ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म पर इस द्वीपसमूह के बारे में जानने को पूरी दुनिया उत्सुक है.

Modi in Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा लक्षद्वीप की यात्रा करने के बाद यह द्वीपसमूह उम्मीदों के मुताबिक, सारी दुनिया के लिए उत्सुकता का विषय बन गया है. मालदीव (Maldives) के कुछ मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी को निशाना बनने के बाद अब लोग लक्षद्वीप के बारे में जानने को और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं. लक्षद्वीप के बारे में सर्च करने वालों की  3400 फीसदी से भी ज्यादा उछाल मार गई है. 

मेकमायट्रिप के प्लेटफॉर्म पर उमड़ी भीड़ 

ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) ने सोमवार को दावा किया कि उनके प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप के बारे में जानने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लक्षद्वीप के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में यकायक बढ़ गई है. पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने से पहले और उसके बाद की आंकड़ों में लगभग 3400 फीसदी का उछाल आया है. 

बीचेज ऑफ इंडिया कैंपेन किया शुरू 

कंपनी ने लोगों की उत्सुकता को देखते हुए तत्काल बीचेज ऑफ इंडिया (Beaches of India) नाम से कैंपेन भी शुरू कर दी है. इसमें वह कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट भी दे रही है. ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारत के बीचेज की सैर कर सकें. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राज ऋषि सिंह ने बताया कि लक्षद्वीप के बारे में जानने को लेकर लोगों का उत्साह शानदार है. हम चाहते हैं कि लोग देश के शानदार समुद्र तटीय शहरों की जीवनशैली को देखें.

ईजमायट्रिप ने कैंसिल कर दी थीं सारी बुकिंग 

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमायट्रिप (EaseMyTrip) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक बातों की निंदा करते हुए मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया और इसकी जानकारी एक्स पर भी दे दी.

पीएम मोदी ने शेयर की थीं तस्वीरें 

दरअसल, जनवरी के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की और वहां की कुछ तस्वीरों को शेयर किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि भारत मालदीव के विकल्प के तौर पर लक्षद्वीप को तैयार कर रहा है. इसे लेकर मालदीव के कुछ नेता भड़क गए और उन्होंने भारत और पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दीं. युवा मंत्रालय में डिप्टी मंत्री- मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है. उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद मालदीव सरकार ने तीनों को सस्पेंड कर दिया था. 

ये भी पढ़ें 

IPO Week: बाजार में इसी हफ्ते उतरेंगे 1110 करोड़ रुपये के 4 आईपीओ, साल की शुरुआत में ही मिला इनवेस्टमेंट का जबरदस्त मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget