एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद डिफेंस शेयरों में लगे पंख, दो दिनों में 25% से ज्यादा उछाल, निवेशक हुए मालामाल

Defence Stocks Rise: पारस डिफेंस के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1316 रुपये तक पहुंच गए. पिछले दो दिनों में ये शयर 25 फीसदी तक उछल चुका है.

Defence Stocks Rise: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही सीमा पर भारी तनाव है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को जंग की आहट दिखने लगी है. इन सभी चीजों के बीच भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयर में पिछले तीन दिनों से लगातार तेजी जारी है. कुछ शेयर तो पिछले दो दिनों में 25 प्रतिशत तक उछल चुके हैं. एक दिन पहले निफ्टी डिफेंस इंडेक्स मंगलवार को कारोबार के दौरान साढ़े पांच फीसदी तक उछले. इस इंडेक्स में कुल 18 शेयर हैं और सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. पिछले दो दिनों में ये इंडेक्स 10 प्रतिशत तक उछल चुका है.

अगर पारस डिफेंस शेयरों की बात करें तो बुधवार को इसमें 10 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला. इस शेयर में ये तेजी ऐसे वक्त पर दिखी है जब शाम को कंपनी की तरफ से मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं. शेयर बाजारों को भेजी गई एक सूचना में कंपनी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए बोर्ड की बैठक में शेयरधारकों को भुगतान पर विचार किया जाएगा. साथ ही, शेयरों को विभाजित यानी कहें कि स्टॉक स्प्लिट के प्रोपोजल पर विचार किया जाएगा.

डिफेंस स्टॉक की छलांग 

मार्केट पार्टिसिपेंट्स का कहना है कि सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन और जम्मू कश्मीर में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के चलते निवेशकों का डिफेंस शेयरों की ओर झुकाव बढ़ रहा है. पारस डिफेंस, बीईएल, कोचीन शिपयार्ड और गार्डन रिच शिप बिल्डर जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.

पारस डिफेंस के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1316 रुपये तक पहुंच गए. पिछले दो दिनों में ये शयर 25 फीसदी तक उछल चुका है. गार्डन रिसीप बिल्डर्स के शेयर ने भी 15 प्रतिशत तक की छलांग लगाई. 

पहलगाम हमले ने लगाया पंख

इसके अलावा, डेटा पैटर्न्स के शेयर ने करीब सवा 12 फीसदी, कोचिन शिपयार्ड के शेयर ने करीब 9 फीसदी, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स ने 3 फीसदी और मजगांव डॉकशिप बिल्डर्स के शेयरों ने 7 फीसदी तक की उड़ान भरी. इस बीच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मंगलवार को टॉप गेनर्स के रूप में सामने आया और ये कारोबार के दौरान 4.72 फीसदी उछलकर करीब 319 रुपये इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. 

पिछले दो दिनों में इस शेयर में करीब 7 प्रतिशत तक की तेजी आयी है. डिफेंस शेयरों में ये नई खरीदारी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद की जा रही है. पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें करीब 26 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: तिमाही नतीजे के बाद 5% टूटा बजाज फाइनेंस का शेयर, अब खरीदें, रखें या बेंचें? जानें एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget