एक्सप्लोरर

अडानी पावर को मिला 1600 MW थर्मल पावर का ठेका, 12 महीने में 5वां बड़ा ऑर्डर, जबरदस्त उछले शेयर

Adani Power: कंपनी की तरफ से गुरुवार को बयान जारी कर बताया गया है कि अडानी पावर को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) की ओर से लेटर ऑफ अलॉटमेंट मिला है.

Adani Power Bags 1600 MW Thermal Project: अडानी पावर को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से 1600 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल ताप बिजली प्रोजेक्ट का ठेका मिला है. कंपनी इस प्लांट और संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए 21 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इधर, गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में अडानी पावर के शेयर 5 प्रतिशत तक लुढ़क गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वापसी करते हुए अपने निचले स्तर से करीब 50 रुपये तक ऊपर चढ़ गए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि अडानी पावर को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) की तरफ से लेटर ऑफ अलॉटमेंट मिला है. इसमें ग्रीनशू विकल्प के तहत करीब 800 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता का ठेका दिया गया है.

अडानी पावर को 1600 मेगावाट का ठेका

कंपनी ने बयान में कहा है कि भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ताप बिजली उत्पादक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल) को हाल ही में संपन्न निविदा प्रक्रिया के तहत एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) द्वारा कुल 1600 मेगावाट क्षमता का ठेका दिया गया है. यह एपीएल की ओर से इसी बोली प्रक्रिया में शुरुआती 800 मेगावाट क्षमता हासिल करने में पहले मिली सफलता के बाद आया है.

12 महीने में 5वां बड़ा ऑर्डर

पिछले 12 महीनों में कंपनी को मिला यह पांचवां बड़ा बिजली आपूर्ति ऑर्डर है, जिससे कुल ठेका क्षमता 7200 मेगावाट हो गई है. 800 मेगावाट की यह अतिरिक्त क्षमता, पूर्व में आवंटित 800 मेगावाट क्षमता पर लागू 5.838 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की समान दर पर प्रदान की जाएगी.

अडानी पावर लिमिटेड मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन (DBFOO) मॉडल के तहत स्थापित की जाने वाली एक नई 1600 मेगावाट (800 मेगावाट × 2) अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल ताप बिजली इकाई से बिजली की आपूर्ति करेगी. दोनों इकाइयां निर्धारित समय से 60 महीनों के भीतर चालू हो जाएंगी. कंपनी प्लांट और संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना पर करीब 21,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

ये भी पढ़ें: अगर आपके पास है ये शेयर तो हो सकता है जबरदस्त घाटा, ब्रोकरेज फर्म ने जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च
अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानें भारत पर इसका असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानें भारत पर इसका असर
एयरपोर्ट पर लगने वाले चार्जेस पर सरकार का बड़ा कदम, अब बदलेंगे ये नियम
एयरपोर्ट पर लगने वाले चार्जेस पर सरकार का बड़ा कदम, अब बदलेंगे ये नियम
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे कितने अमीर? जानें इनकी नेटवर्थ
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे कितने अमीर? जानें इनकी नेटवर्थ

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget