एक्सप्लोरर

Adani Stocks: शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप के 8 शेयरों में तेजी, अडानी एंटरप्राइजेज ने छुआ अपर सर्किट

Adani Stocks Surges: लगातार कई दिनों की गिरावट देखने के बाद अडानी समूह के शेयरों में आज तेजी लौटती दिखाई दे रही है. समूह के 10 में से आठ शेयरों में उछाल दर्ज किया जा रहा है और 2 में गिरावट है.

Adani Stocks: अडानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार को सुबह के कारोबार में चढ़ गए. अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया था. शुरुआती कारोबार में अडानी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था.

अडानी एंटरप्राइजेज ने छुआ अपर सर्किट

बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन 8.96 फीसदी की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था.

अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से केवल दो कंपनियों के शेयर नुकसान में

अडानी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच फीसदी चढ़कर 399.40 रुपये, अडानी ट्रांसमिशन पांच फीसदी की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडानी ग्रीन एनर्जी 2.10 फीसदी के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था. अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से केवल दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. अडानी टोटल गैस पांच फीसदी टूटकर अपने निचले सर्किट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया. अडानी पावर 4.99 फीसदी के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था. एसीसी का शेयर 2.17 फीसदी चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन फीसदी के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया. एनडीटीवी पांच फीसदी की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

कल आई थी दो कंपनियों को लेकर बड़ी खबर

भारतीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट की बड़ी वजह बने अडानी समूह के शेयरों को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक बड़ा फैसला किया है. इसका अडानी समूह के दो शेयरों के निवेशकों पर असर देखा जाएगा. भारतीय बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड की सर्किट सीमा को संशोधित कर 5 फीसदी कर दिया है. 

सोमवार को अडानी समूह ने लिया था बड़ा फैसला

अडानी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रमोटर्स समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे. अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था. हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोने पर फिर चढ़ा तेजी का रंग, 10 ग्राम गोल्ड के रेट 57 हजार रुपये के पार, जानें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget