एक्सप्लोरर

Adani MCap: ठीक नहीं रहा सप्ताह, अडानी की सात कंपनियों को हुआ 3800 करोड़ का नुकसान

Adani Group Value: पिछले सप्ताह के दौरान अडानी समूह की कई कंपनियों ने मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया, जिसके कारण उनके शेयरों के भाव में उथल-पुथल का माहौल रहा...

मई महीने की शुरुआत न तो घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) के लिए और न ही अडानी समूह (Adani Group) के लिए ठीक रही है. महीने के पहले सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांकों निफ्टी (NSE Nifty50) और सेंसेक्स (BSE Sensex) पर दबाव बना रहा, जबकि अडानी समूह की कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ गया.

सप्ताह के दौरान बाजार रहा फ्लैट

पिछले सप्ताह के दौरान आखिरी दिन यानी 5 मई को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई. अंतिम दिन सेंसेक्स में करीब 700 अंक की गिरावट आई, जबकि निफ्टी भी 1.15 फीसदी के आस-पास के नुकसान में रहा. इसने सप्ताह के अन्य दिनों के प्रदर्शन को फीका कर दिया और बाजार लगभग फ्लैट रह गया.

कई कंपनियों का रिजल्ट जारी

अडानी समूह की बात करें तो सप्ताह के दौरान फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 0.2 फीसदी डाउन रहा. वहीं अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) के भाव लगभग स्थिर रहे. अडानी ग्रीन एनर्जी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) करीब 3 फीसदी के नुकसान में रहा. सप्ताह के दौरान अडानी समूह की कंपनियों ने मार्च तिमाही का परिणाम जारी किया, जिसके चलते उनके भाव में उथल-पुथल रही.

कम हुआ इन कंपनियों का एमकैप

आलोच्य सप्ताह के दौरान भाव में उतार-चढ़ाव के चलते अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में 3,782 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई. बाजार पूंजीकरण के मामले में जिन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा, उनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) , अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) शामिल रहीं. इनके बाजार पूंजीकरण में 507 करोड़ रुपये से 2,856 करोड़ रुपये के बीच की गिरावट आई.

बढ़ गया इनका बाजार पूंजीकरण

वहीं दूसरी ओर अडानी समूह की कुछ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सुधार देखने को मिला. करीब दो सप्ताह से हर रोज मजबूत प्रदर्शन कर रहे अडानी पावर (Adani Power) के एमकैप में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. पिछले सप्ताह के दौरान अडानी पावर का बाजार पूंजीकरण 5,775 करोड़ रुपये बढ़ा. वहीं अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बाजार पूंजीकरण में 698 करोड़ रुपये की तेजी आई.

ये भी पढ़ें: टाटा, महिंद्रा और अमेजन समेत ये 22 कंपनियां कर पाएंगी आधार से सत्यापन, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget