एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप इस राज्य में 40 हज़ार लोगों को देगा रोजगार, 65000 करोड़ करेगा निवेश

Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, 'हम राज्य में सभी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं में अगले 5-7 साल में 65,000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद कर रहे है.

Adani Investment In Rajasthan: राजस्थान राज्य के निवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. आपको बता दे कि देश का अडानी ग्रुप (Adani Group) राजस्थान राज्य में अगले 5-7 साल में रिन्यूएबल एनर्जी सहित अलग-अलग सेक्टर में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रहा है.

क्या बोले गौतम अडानी 
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Adani Group Chairman Gautam Adani) ने शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन के उद्घाटन सेशन में कहा, 'हम राज्य में सभी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं में अगले 5-7 साल में 65,000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद कर रहे हैं. इससे प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे. अडानी ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) में 10,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न स्तर पर हैं. इसमें 50,000 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं. 

हाइब्रिड परियोजना 
चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि हमने राज्य में हाइब्रिड परियोजना (पवन और सौर) का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा समूह राज्य में सीमेंट विनिर्माण क्षमता को दोगुना करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा. मालूम हो कि कंपनी ने हाल में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी (ACC) का अधिग्रहण किया है.

क्या है योजना
अडानी ने परियोजनाओं के बारे में कहा कि राज्य की अन्य परियोजनाओं में जयपुर हवाई अड्डे को वैश्विक स्तर की सुविधाओं वाला बनाना, पीएनजी एवं सीएनजी के आपूर्ति नेटवर्क का विकास तथा स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता को तेजी से बढ़ाना शामिल है. अडानी ने कहा कि उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नई पारेषण परियोजना का निर्माण भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की अनूकूल औ्दयोगिक नीतियों से राज्य निश्चित रूप से तेजी से विकास करेगा. 

ये भी पढ़ें-

e-rupee Digital Currency: RBI ई-रुपये पर जल्द करेगा पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, देखें क्या है नया अपडेट

Indian Startup: अब स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा लोन, 10 करोड़ रुपये होगी लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget