एक्सप्लोरर

Adani Stock Today: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के असर से अडानी स्टॉक्स का जोश ‘हाई’, खुलते ही 16 पर्सेंट तक चढ़ गए थे भाव

Adani Share Price Today: आज अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आने से पहले ही समूह के शेयरों के भाव में तूफानी तेजी दिख गई थी. फैसला आने के बाद भी अडानी शेयर भरपूर जोश में हैं.

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में आज बुधवार के शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी गई है. सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पहले समूह के सभी शेयरों के भाव चढ़े हुए थे. अडानी के कई शेयरों के भाव में शुरुआती कारोबार में 10 से 16 पर्सेंट तक की तेजी दिखी और सुबह 10.45 बजे के आसपास फैसला आने के बाद तो शेयरों का 'जोश हाई' हो गया है.

इन शेयरों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी

अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की है. शुरुआती सेशन में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस सबसे ज्यादा 16 पर्सेंट चढ़ा हुआ है. अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी जैसे शेयरों में भी 10-10 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. अडानी विल्मर और अडानी ग्रीन के भाव 7 से 8 पर्सेंट तक मजबूत हैं.

अडानी समूह का फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज भी शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. अडानी पोर्ट्स के भाव में करीब 6 फीसदी की तेजी दिख रही है. अडानी पावर करीब 5 फीसदी मजबूत है. समूह के दोनों सीमेंट स्टॉक एसीसी और अंबुजा सीमेंट के भाव भी 3-3 पर्सेंट तक चढ़े हुए हैं.

सुबह 10:00 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 3165 (7.95%)
अडानी ग्रीन 1730.65 (7.99%)
अडानी पोर्ट्स 1138.70 (5.70%)
अडानी पावर 544.60 (4.98%)
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 1230.45 (15.99%)
अडानी विल्मर 394.50 (7.53%)
अडानी टोटल गैस 1100.65 (10.00%)
एसीसी 2330.25 (2.75%)
अंबुजा सीमेंट 547.00 (3.15%)
एनडीटीवी 300.60 (10.58%)

सुबह 9.54 बजे शेयरों का क्या था हाल

अडानी समूह के शेयरों की इस शानदार तेजी के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक आने वाला फैसला है. सुप्रीम कोर्ट करीब साल भर पुराने हो चुके हिंडनबर्ग मामले में एक फैसला सुनाने वाला है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल जनवरी में अडानी समूह के ऊपर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पिछले साल जनवरी में अडानी को जबरदस्त झटका दिया था. रिपोर्ट आने के बाद समूह के सारे शेयर भरभरा कर गिरने लगे थे और कइयों के भाव आधे से भी कम हो गए थे.

24 नवंबर को सुरक्षित रखा था फैसला

हिंडनबर्ग के आरोपों ने देश में राजनीतिक रंग भी ले लिया था. उसके बाद बाजार नियामक ने हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर अडानी समूह की जांच शुरू की थी. जांच की निगरानी खुद सुप्रीम कोर्ट कर रहा था. उसी जांच को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनके ऊपर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है. इससे पहले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने 24 नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

ये भी पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ के ब्याज से ज्यादा इन शेयरों में हो रही सिर्फ डिविडेंड से कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget