एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: दूसरे दिन भी मुनाफावसूली जारी, ज्यादातर शेयरों की शुरुआत खराब, NDTV पर अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली थी, जिसके कारण समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए महीनों बाद कोई सप्ताह इतना शानदार साबित हुआ है. हालांकि सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को समूह के शेयरों पर शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है. बाजार खुलते ही एक शेयर ने अपर सर्किट लगाया है, लेकिन बाकी शेयरों का हाल ठीक नहीं दिख रहा है.

उथल-पुथल भरी शुरुआत

अडानी समूह के 10 में से 6 शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. हालांकि समूह के कुछ शेयर आज शुरुआत से ही काफी वोलेटाइल ट्रेड कर रहे हैं. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) तो चंद मिनटों के कारोबार में ही कई बार ग्रीन जोन से रेड जोन में आते-जाते दिखे. आज के कारोबार में अकेले एनडीटीवी (NDTV) ने अपर सर्किट के साथ बढ़िया शुरुआत की.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी पर इससे पहले बुधवार को भी अपर सर्किट लगा था. आज भी यह शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ खुला है. इसके अलावा आज के शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) थोड़ी तेजी दिखा रहे हैं. दोनों के भाव करीब 1-1 फीसदी चढ़े हुए हैं.

अच्छी शुरुआत के बाद नुकसान

दूसरी ओर समूह के ज्यादातर शेयर नुकसान में हैं. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है, जबकि इसने कारोबार की शुरुआत करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ की थी. इस शेयर पर बुधवार से ही भारी मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है.

गिर गए इन शेयरों के भी भाव

समूह के बाकी शेयरों की हालत भी ठीक नहीं है. अडानी ग्रीन (Adani Green) करीब 1.50 फीसदी के नुकसान में है. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर 0.50 फीसदी के आस-पास के नुकसान में हैं. अडानी पोर्ट्स ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन चंद मिनटों में रेड जोन में जा चुका है.

सुबह 09:35 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2461.85 (-0.61%)
अडानी ग्रीन 969.65 (-1.49%)
अडानी पोर्ट्स 717.15 (-0.11%)
अडानी पावर 259.05 (1.13%)
अडानी ट्रांसमिशन 905.65 (-0.47%)
अडानी विल्मर 453.75 (-2.29%)
अडानी टोटल गैस 802.80 (0.95%)
एसीसी 1767.70 (-0.70%)
अंबुजा सीमेंट 419.75 (-0.54%)
एनडीटीवी 215.00 (4.62%)

सप्ताह की बंपर शुरुआत

अडानी समूह के शेयरों ने इस सप्ताह की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. सप्ताह के पहले दो दिनों के दौरान अडानी समूह के सभी शेयरों ने जबरदस्त छलांग लगाई थी. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज ने महज 3 दिनों में 45 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की थी. हालांकि 2 दिनों की शानदार रैली के बाद बुधवार को निवेशकों ने अडानी के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की, जिससे ज्यादातर शेयरों के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी.

नुकसान में घरेलू बाजार

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में खराब शुरुआत दिख रही है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों दबाव में खुले हैं. बुधवार को घरेलू बाजार की लगातार तीन दिनों की तेजी थम गई थी.

ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज में हुई जमकर मुनाफावसूली, इन 3 शेयरों ने आज भी लगाया अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget