एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी एंटरप्राइजेज में हुई जमकर मुनाफावसूली, इन 3 शेयरों ने आज भी लगाया अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में इससे पहले लगातार दो दिन शानदार रैली देखने को मिली और दोनों दिन समूह के सभी 10 शेयरों में बढ़िया तेजी दर्ज की गई...

Adani Share Price: लगातार दो दिनों की बंपर रैली के बाद अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर आज बुधवार को मुनाफावसूली का दबाव रहा. इस कारण आज के कारोबार में समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव लुढ़क गए. हालांकि तगड़ी मुनाफावसूली के अ्रेंड में समूह के तीन शेयर अपर सर्किट लगाने में कामयाब साबित हुए.

भारी बिकवाली से लगा ब्रेक

सबसे ज्यादा गिरावट फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में आई और इसके शेयर करीब 6 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए. आज अडानी एंटरप्राइजेज के निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की. दरअसल इससे पहले के लगातार 3 सत्रों से अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बंपर तरीके से भाग रहा था. बीते 3 दिनों में इसके भाव 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके थे.

इन्हें भी हो गया नुकसान

इसी तरह एक अन्य शेयर अडानी विल्मर को भी आज बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया. इसके भाव पर 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एसीसी सीमेंट के भाव में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी पावर (Adani Power) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. अडानी ग्रीन (Adani Green) को भी नुकसान उठाना पड़ गया.

इन तीनों पर अपर सर्किट

वहीं दूसरी ओर अडानी समूह के कुल 10 में से 3 शेयर अपर सर्किट लगाने में कामयाब रहे. समूह के अन्य शेयरों की भारी बिकवाली से बेपरवाह होकर अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर 5-5 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 186.45 4.98
अडानी एंटरप्राइजेज 2476.10 -5.93
अडानी ग्रीन 984.95 -0.46
अडानी पोर्ट्स 717.50 -2.19
अडानी पावर 257.50 -1.11
अडानी ट्रांसमिशन 909.90 5.00
अडानी विल्मर 464.40 -4.99
अडानी टोटल गैस 795.25 5.00
एसीसी 1781.75 -2.06
अंबुजा सीमेंट 422.00 -1.26

आज ऐसा रहा बाजार

आज घरेलू बाजार भी नुकसान में रहे. लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद वैश्विक दबाव में आज घरेलू बाजार गिरकर बंद हुए. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी कमजोर होकर 61,773.78 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 59.40 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,288.60 अंक पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: हर रोज हो रहे करीब 38 करोड़ डिजिटल पेमेंट, अकेले यूपीआई की 78 फीसदी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget