एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: रॉकेट बना हुआ है अडानी ग्रीन स्टॉक, एक महीने में भाव डबल, बाकी शेयरों की भी तेज शुरुआत

Adani Share Price Today: सेंसेक्स और निफ्टी में कल भी गिरावट आई थी, लेकिन अडानी समूह के ज्यादातर शेयर फायदे के साथ बंद हुए थे. आज के कारोबार में भी कमोबेश यही रुख बना हुआ है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में सप्ताह के अंतिम दिन भी उड़ान जारी है. बाजार ने भले ही शुरुआत धीमी की हो, लेकिन अडानी के कई स्टॉक्स सुबह से ही रॉकेट बने हुए हैं. इनमें से एक अडानी ग्रीन के अपर सर्किट (Adani Green Upper Circuit) के सिलसिले पर कोई असर नहीं हो रहा है. इस स्टॉक का भाव महज एक महीने में ही लगभग डबल हो चुका है.

इतना चढ़ा है अडानी ग्रीन

अडानी समूह (Adani Group) के लगभग सारे शेयरों में करीब एक महीने से तेजी बनी हुई है. फरवरी के पिछले सप्ताह से अडानी के शेयरों में रैली लौटी है. उसके बाद लगभग हर दिन समूह के ज्यादातर शेयर फायदे में ही रहे हैं और आज भी यही सिलसिला जारी है. समूह के तीन शेयरों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) की आज की शुरुआत अपर सर्किट के साथ हुई है. इन तीनों पर एक दिन पहले भी अपर सर्किट लगा था. अडानी ग्रीन की बात करें तो पिछले एक महीने के दौरान इसके भाव में करीब 110 फीसदी की तेजी आई है.

अडानी समूह की शुरुआत शानदार

आज जब कारोबार की शुरुआत हुई, समूह के 10 शेयरों में से 07 ने बढ़त के साथ शुरुआत की, जबकि तीन शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई. हालांकि कुछ ही देर के कारोबार में दो अन्य शेयर भी वापसी करने में सफल रहे. इस तरह चंद मिनटों के कारोबार के बाद सिर्फ एक शेयर एसीसी (ACC) ही नुकसान में रहा और इसकी भी गिरावट मामूली 0.13 फीसदी रही.

फायदे में हैं ये कंपनियां भी

समूह के अन्य शेयरों को देखें तो फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) आज भी मजबूती दिखा रहा है. शुरुआत कारोबार में यह करीब 1.50 फीसदी की तेजी में है. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एनडीटीवी (NDTV) में भी तेजी देखी जा रही है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1808.85 (0.90%)
अडानी ग्रीन 1031.55 (5.00%)
अडानी पोर्ट्स 657.00 (0.31%)
अडानी पावर 202.00 (0.40%)
अडानी ट्रांसमिशन 1138.45 (5.00%)
अडानी विल्मर 422.75 (0.32%)
अडानी टोटल गैस 1032.45 (5.00%)
एसीसी 1738.00 (-0.01%)
अंबुजा सीमेंट 371.700 (-0.07%)
एनडीटीवी 202.35 (0.07%)

बाजार ने की स्थिर शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज भी दबाव में हैं. शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स वोलेटाइल हैं और ऐसे संकेत दे रहे हैं कि आज दूसरे दिन भी ये नुकसान में रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की धीमी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget