एक्सप्लोरर

Share Market Opening 24 March: बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की धीमी शुरुआत

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार में कल भी गिरावट देखने को मिली थी. गुरुवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में करीब 0.50 फीसदी की गिरावट आई थी...

Share Market Opening on 24 March: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी दबाव में हैं. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की धीमी शुरुआत की है. 

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही दबाव में थे. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह करीब 28 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट में था. यह आज आज घरेलू शेयर बाजार की खराब शुरुआत का इशारा था. वहीं बाजार में उथल-पुथल का बैरोमीटर इंडिया विक्स 2 फीसदी गिरा हुआ था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) के दौरान नुकसान में थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 35 अंक गिरा हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग स्थिर था.

ऐसा रहा शुरुआती कारोबार

दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन बाजार सुबह से वोलेटाइल दिख रहा है. सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स हल्की बढ़त लेकर 58,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार निकल गया था. हालांकि कुछ ही देर में यह फिर से इससे नीचे भी आ गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी बार-बार कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में जा रहा है. इससे इशारा मिल रहा है कि आज बाजार में उथल-पुथल का माहौल दिख सकता है.

मिला-जुला है वैश्विक बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों ने एक दिन पहले की जबरदस्त गिरावट से उबरकर वापसी की थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.23 फीसदी, एसएंडपी 500 में 0.30 फीसदी और टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.01 फीसदी की तेजी आई थी. हालांकि एशियाई गाजार अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं. आज के कारोबार में एशियाई बाजार गिरे हुए हैं. जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 0.40 फीसदी गिरा हुआ है. इसी तरह दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.30 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स200 0.50 फीसदी के नुकसान में है. हांगकांग का हैंगसेंग भी वायदा कारोबार में 0.8 फीसदी की गिरावट में है.

इन कंपनियों पर रहेगी नजरें

आज के कारोबार में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, बायोकॉन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एफएंडओ बैन की लिस्ट में हैं. आज निवेशकों की निगाहें अडानी समूह की कंपनियों के ऊपर रहेंगी, जो लगातार बाजार की चाल को मात दे रही हैं. वहीं कर्ज संकट में फंसी कंपनी वेदांता के शेयरों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

शुरुआती कारोबार की बात करें तो बड़ी कंपनियों में से ज्यादातर गिरावट में हैं. सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं. सिर्फ 12 कंपनियों के शेयरों ने ही अच्छी शुरुआत की थी. बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में आज भी बुरा हाल जारी है. बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा नुकसान में हैं.

ये भी पढ़ें: बंपर प्रीमियम के साथ शुरुआत, पहले दिन ही भरी इस आईपीओ के इन्वेस्टर्स की झोली!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget