एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: बाजार की गिरावट से बेअसर, अडानी ग्रीन समेत इन 03 शेयरों पर अपर सकिट, लगभग सारे स्टॉक मजबूत

Adani Share Price Today: वैश्विक बाजारों की गिरावट के असर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने भले ही कारोबार की शुरुआत खराब की हो, लेकिन अडानी समूह के शेयरों में तेजी बरकरार है...

Adani Share Price: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ाए (US Rate Hike) जाने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. गुरुवार के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के लगभग सारे शेयर हरे निशान में हैं और इनमें से कुछ तो खुलते ही अपर सर्किट में हैं.

सिर्फ एक शेयर को नुकसान

अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में करीब एक महीने से तेजी बनी हुई है. फरवरी के पिछले सप्ताह से अडानी के शेयरों में रैली लौटी है और उसके बाद से एकाध दिन को छोड़ लगभग सारे सेशन में इनमें मजबूती आई है. आज जब कारोबार की शुरुआत हुई, समूह के 10 शेयरों में से 07 ने बढ़त के साथ शुरुआत की, जबकि तीन शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई. हालांकि कुछ ही देर के कारोबार में दो अन्य शेयर भी वापसी करने में सफल रहे. इस तरह सिर्फ एक शेयर अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ही नुकसान में रहा.

चंद मिनटों में इनकी हुई वापसी

समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरुआत भले ही गिरावट के साथ की, लेकिन कुछ ही देर के कारोबार में ग्रीन जोन में आ गया. इसके भाव में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखी जा रही है. इसी तरह एसीसी (ACC) ने भी कारोबार की शुरुआत तो नुकसान के साथ की, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसने सारे नुकसान की भरपाई कर ली. अंबुजा सीमेंट 0.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा था.

तीन शेयरों पर अपर सर्किट

अडानी ग्रीन (Adani Green) के शेयर का भाव लगातार कई सेशंस से अपर सर्किट लगा रहा है. तीन सप्ताह से ज्यादा समय से लगभग हर सेशन में इसका भाव 5-5 फीसदी चढ़ा है. आज के कारोबार में भी यही सिलसिला बरकरार है और खुलते ही इा शेयर पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है. इसके अलावा आज के कारोबार में अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) पर भी अपर सर्किट लगा हुआ है. समूह के अन्य शेयरों अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) में भी शेयर शुरुआती में तेजी है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1815.25 (0.04%)
अडानी ग्रीन 982.45 (5.00%)
अडानी पोर्ट्स 658.50 (0.18%)
अडानी पावर 205.00 (0.56%)
अडानी ट्रांसमिशन 1067.00 (3.33%)
अडानी विल्मर 424.00 (1.01%)
अडानी टोटल गैस 983.30 (5.00%)
एसीसी 1743.35 (0.25%)
अंबुजा सीमेंट 373.90 (-0.48%)
एनडीटीवी 201.95 (0.80%)

शुरुआती कारोबार में बाजार

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार से गिरावट में हैं. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 150 अंक से ज्यादा के नुकसान में था. इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 55 अंक की गिरावट में था. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद दरों को लेकर संवेदनशील बैंकिंग, फाइनेंस और टेक शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने का असर, खुलते ही गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, टेक शेयरों का बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget