एक्सप्लोरर

Share Market Opening 23 March: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने का असर, खुलते ही गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, टेक शेयरों का बुरा हाल

Share Market Open Today: इससे पहले लगातार दो दिनों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही थी. हालांकि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों के ऊपर दबाव है...

Share Market Opening on 23 March: घरेलू शेयर बाजारों की लगातार दो दिनों से चली आ रही तेजी आज गुरुवार को थम गई. दरअसल अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद दुनिया भर के बाजारों के ऊपर दबाव है. यही कारण है कि आज कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक गिरावट के शिकार हो गए.

ऐसे मिल रहे थे संकेत

सप्ताह के चाथे कारोबारी दिन सेशन शुरू होने के पहले से ही घरेलू शेयर बाजार के ऊपर दबाव बना हुआ था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह करीब 47 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट में था. यह आज आज घरेलू शेयर बाजार की खराब शुरुआत का इशारा था. वहीं बाजार में उथल-पुथल का बैरोमीटर इंडिया विक्स 1.82 फीसदी गिरा हुआ था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) के दौरान नुकसान में थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. निफ्टी भी करीब 55 अंक गिरा हुआ था.

खुलते ही लुढ़के इंडेक्स

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 255 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 58,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल चुका था. इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 85 अंक की गिरावट के साथ 17,070 अंक से नीचे आ गया था.

निवेशकों को इस बात का डर

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अहम बैठक के बाद ब्याज दरों को 0.25 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है. फेडरल रिजर्व ने आगे ब्याज दरों को अभी और बढ़ाने का भी संकेत दिया है. उसने कहा कि ब्याज दरों में अतिरिक्त वृद्धि उचित हो सकती है. यह इस बात का साफ इशारा है कि आने वाले समय में ब्याज दरों को और बढ़ाए जाने की गुंजाइश है. अब अमेरिका में नीतिगत ब्याज दर बढ़कर 5 फीसदी हो गई है. यह अमेरिका में जून 2006 के बाद इसका सबसे उच्चतम स्तर है. इससे निवेशक शेयर बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं.

ग्लोबल मार्केट में बड़ी गिरावट

फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद कल अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.63 फीसदी, एसएंडपी 500 में 1.65 फीसदी और टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.60 फीसदी की गिरावट आई थी. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी गिरे हुए हैं. जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 01 फीसदी गिरा हुआ है. इसी तरह दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.7 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स200 0.9 फीसदी के नुकसान में है. हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग वायदा कारोबार में 0.8 फीसदी की तेजी में है.

टॉप-30 कंपनियों की शुरुआत

सेंसेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सिर्फ 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी है, जबकि बाकी 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं. एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयर 01 फीसदी तक गिरे हुए हैं. बैंकिंग, फाइनेंस और टेक शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग संकट पर भारी पड़ा इस बात का डर, 17 सालों में सबसे महंगा हुआ यूएस में ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget