एक्सप्लोरर

Digital Transactions: हर रोज हो रहे करीब 38 करोड़ डिजिटल पेमेंट, अकेले यूपीआई की 78 फीसदी हिस्सेदारी

Digital Payments in India: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी से बढ़ा है. खासकर नोटबंदी और कोरोना महामारी ने देश में डिजिटल पेमेंट को गांवों तक पहुंचा दिया...

डिजिटल ट्रांजेक्शन (Digital Transaction) के मामले में आज के समय में भारत ग्लोबल लीडर बन चुका है. मौके-बेमौके इसकी चर्चा होती रहती है कि कैसे भारत ने डिजिटल पेमेंट के मामले में विकसित देशों को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है. डिजिटल पेमेंट के आंकड़े भी भारत की इस बढ़त की कहानी बयान करते हैं. आप जान कर हैरान रह सकते हैं कि देश में अभी हर रोज करीब 38 करोड़ डिजिटल पेमेंट किए जा रहे हैं.

आरबीआई गवर्नर ने बताया आंकड़ा

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने डिजिटल पेमेंट में आई तेजी से जुड़े इन आंकड़ों की जानकारी बुधवार को एक कार्यक्रम में दी. वह भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई (CII) के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. इस मौके पर उन्होंने 2000 रुपये के नोट बंद करने के हालिया फैसले से लेकर महंगाई, रेपो रेट और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे मुद्दों पर बातें की.

यूपीआई से हो रहे इतने डिजिटल पेमेंट

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि साल 2016 में जहां देश भर में हर रोज करीब 2.28 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहे थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 38 करोड़ के पास पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी देश में हर रोज औसतन 37.75 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहे हैं और इनमें यूपीआई (UPI) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. अकेले यूपीआई के माध्यम से हर रोज करीब 29.5 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरे किए जा रहे हैं.

इन कारणों से बढ़े डिजिटल पेमेंट

भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मुख्य रूप से 4 कारणों को जिम्मेदार माना जाता है. इनमें सबसे पहला कारण नोटबंदी (Demonetization) है. नवंबर 2016 में जब पूरे देश में नोटबंदी की गई थी, तो उसके बाद कई महीनों तक बाजार में कैश की दिक्कत रही थी. उस कारण छोटे दुकानदार भी डिजिटल पेमेंट लेने लग गए थे. इसे क्रांतिकारी रफ्तार दी यूपीआई ने, जिसने बैंक टू बैंक ट्रांजेक्शन को चुटकियों का काम बना दिया. 4जी यानी सस्ते इंटरनेट ने भी डिजिटल ट्रांजेक्शन को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद की, जब कोरोना महामारी से भी इसमें तेजी आई.

ताजा हो चुके हैं नोटबंदी के जख्म

संयोग से डिजिटल पेमेंट को लेकर रिजर्व बैंक गवर्नर ने यह आंकड़ा ऐसे समय दिया है, जब लोगों के जेहन में नोटबंदी के जख्म ताजा हो चुके हैं. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया. इन नोटों को नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद जारी किया गया था. आरबीआई के ताजा फैसले के बाद लोगों को फिर से नोटबंदी की परेशानियों की याद आने लग गई. हालांकि इस बार स्थिति उससे बहुत अलग है, क्योंकि बाजार में डिजिटल माध्यमों की पर्याप्त उपलब्धता से सामान्य लेन-देन पर कोई खास असर नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किए फॉर्म, जानें आपको पड़ेगी किसकी जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget