एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: गायब हो गई शुरुआती तेजी, तीसरे दिन भी लुढ़के अडानी के सारे शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही दबाव बना हुआ है. इस सप्ताह भी अभी तक अडानी के शेयरों में गिरावट का ट्रेंड बरकरार है...

Adani Share Price: पिछले सप्ताह से ही बिकवाली से जूझ रहे अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) बुधवार को भी सपोर्ट खोज पाने में नाकामयाब रहे. अडानी के शेयरों ने सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की शुरुआत तो तेजी के साथ की, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया, सभी शेयर लुढ़कते चले गए. कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के ज्यादातर शेयर घाटे में बंद हुए.

10 में से 6 शेयरों को हुआ नुकसान

बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 6 शेयर नुकसान में रहे. 3 शेयरों का भाव लगभग पिछले स्तर पर ही रहा, जबकि 1 में हल्की तेजी आई. हालांकि थोड़ी राहत की बात यह रही कि आज एक भी शेयर पर लोअर सर्किट नहीं लगा. इससे पहले मंगलवार को एक शेयर पर जबकि सोमवार को दो शेयरों पर लोअर सर्किट लगा था.

इन 2 शेयरों को सबसे ज्यादा घाटा

सबसे ज्यादा गिरावट में अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर रहा. इसके भाव में करीब 1.50 फीसदी की गिरावट आई. अडानी ट्रांसमिशन पर दो दिनों से लोअर सर्किट लग रहा था. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. सोमवार को इसके शेयरों के भाव पर भी लोअर सर्किट लगा था. ये दोनों शेयर इस सप्ताह अब तक करीब 10-10 फीसदी का नुकसान उठा चुके हैं.

कम हुआ इन शेयरों का भाव

नुकसान उठाने वाली अन्य कंपनियों को देखें तो अडानी पावर (Adani Power) को भी करीब 1 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. आज फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी लुढ़क गया. इसी तरह अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में भी गिरावट दर्ज की गई.

सिर्फ इस शेयर में आई तेजी

समूह का एक अन्य एनर्जी स्टॉक अडानी ग्रीन (Adani Green) आज स्थिर रहा. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एनडीटीवी (NDTV) मामूली तेजी के साथ पुराने स्तर के आस-पास ही रहे. सिर्फ अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में कुछ तेजी दर्ज की गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 179.50 0.14
अडानी एंटरप्राइजेज 1892.10 -0.16
अडानी ग्रीन 902.20 0.00
अडानी पोर्ट्स 691.05 0.03
अडानी पावर 238.10 -0.85
अडानी ट्रांसमिशन 889.00 -1.42
अडानी विल्मर 388.95 -0.37
अडानी टोटल गैस 836.10 -1.04
एसीसी 1749.95 -0.60
अंबुजा सीमेंट 408.10 0.63

पिछले सप्ताह से नुकसान

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान भाव में उतार-चढ़ाव के चलते अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में 3,782 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई थी. बाजार पूंजीकरण के मामले में जिन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा था, उनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर भी शामिल रही थी. इनके बाजार पूंजीकरण में 507 करोड़ रुपये से 2,856 करोड़ रुपये के बीच की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: गिरफ्तार इमरान, पाक परेशान... अब करेंसी ने लगा दिया ऐतिहासिक गोता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget