एक्सप्लोरर

Adani Assets Sale: नए प्रोजेक्ट्स के लिए नहीं बचे पैसे, अब इन संपत्तियों को बेचने पर मजबूर हुए अडानी

Adani Real Estate: इस साल जनवरी में गौतम अडानी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन आज उनके समूह को नई परियोजनाओं की फंडिंग के लिए संपत्तियों को बेचने की जरूरत पड़ रही है...

Adani Property Sale: देश के शीर्ष कारोबारियों में से एक गौतम अडानी और उनके अडानी समूह को पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गौतम अडानी और उनके सामने 2023 की शुरुआत से ही एक के बाद एक चुनौतियां सामने आ रही हैं. इनके चलते अडानी समूह ने अपनी कारोबारी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और अब नई परियोजनाओं की फंडिंग के लिए कुछ संपत्तियों को बेचने की तैयारी चल रही है.

बिक्री के लिए संपत्तियों की हो रही पहचान

अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि अडानी समूह अपनी कुछ ऐसी रियल एस्टेट एसेट्स को बेचकर पैसे जुटाने पर विचार कर रहा है, जिन्हें उसके परिचालन के हिसाब से नॉन-कोर माना जाता है. संभावित बिक्री के लिए ऐसी संपत्तियों की पहचान करने के बाद समूह इस लिस्ट को बढ़ा रहा है, ताकि उसके नए रियल एस्टेट वेंचर के लिए पर्याप्त फंड जुटाए जा सकें.

इंस्पायर बीकेसी को बेचने पर विचार

खबर में कहा गया है कि अडानी समूह जिन संपत्तियों को बेचने पर विचार कर रहा है, उनमें इंस्पायर बीकेसी भी शामिल है. यह एक कमर्शियल रियल एस्टेट प्रॉपर्टी है, जो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स के पास है. मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारतीय कारोबारी समूहों के दफ्तर हैं. इसके लिए अडानी समूह ने विभिन्न संभावित खरीदारों से बातचीत शुरू कर दी है, जिनमें ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट भी शामिल है. इस प्रॉपर्टी की शुरुआती वैल्यू 650 करोड़ रुपये आंकी गई है.

नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

इंस्पायर बीकेसी में लीज पर देने लायक 8 लाख वर्ग फीट स्पेस है. इस प्रॉपर्टी में पूरा स्पेस किराए पर लगा हुआ है और इसके किराएदारों में नोवार्टिस, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और एमयूएफजी बैंक जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि इस प्रॉपर्टी की डील को लेकर चल रही बातचीत की पुष्टि न तो अडानी समूह ने की है, और न ही ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट ने.

एसीसी की 16 एकड़ की प्रॉपर्टी

ईटी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अडानी समूह ने अपनी होल्डिंग कंपनियों की कुछ रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज की भी पहचान की है. समूह ने होल्सिम से पिछले साल एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट को खरीदा था. समूह एसीसी सीमेंट की 16 एकड़ की एक प्रॉपर्टी को बेचने की तैयारी में है, जो मुंबई में ठाणे के पास है.

इस कारण समूह ने बदला तरीका

अडानी समूह आक्रामक तरीके से नए क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार करने के लिए जाना जाता रहा है. इसके लिए समूह बैंकों से फाइनेंस जुटाने पर फोकस करने की रणनीति अपनाता था. हालांकि जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद समूह ने रणनीति में बदलाव किया है. अब समूह का ध्यान तेजी से कर्जों को कम करने पर है. यही कारण है कि अडानी समूह अब नई परियोजनाओं के लिए फंडिंग के अन्य उपायों पर ज्यादा जोर दे रहा है.

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट बंद होने का असर, अचानक बढ़ी सोने की मांग, पेट्रोल पंपों पर भी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बगैर DA मनेगी त्योहार? जानें कब तक आएगा सरकार का फैसला
क्या बगैर DA मनेगी त्योहार? जानें कब तक आएगा सरकार का फैसला
महिलाओं के घर के काम को सरकार देगी पहचान, Swiggy- Zomato वालों का भी सर्वे
महिलाओं के घर के काम को सरकार देगी पहचान, Swiggy- Zomato वालों का भी सर्वे
आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट
आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट
UAE में भारतीय ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी, अब कैसी हो गई जिंदगी? खुद बताया
UAE में भारतीय ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी, अब कैसी हो गई जिंदगी? खुद बताया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget