एक्सप्लोरर

UAE में भारतीय ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी, अब कैसी हो गई जिंदगी? खुद बताया

UAE में भारतीय मूल के अनिल कुमार बोल्ला ने पूरे 240 करोड़ रुपये की लॉटरी को जीता. उन्होंने अपने माता-पिता के सपने पूरे किए, संपत्ति खरीदी और बताया कि परिवार संग समय बिताना उनकी सबसे बड़ी खुशी है.

करोड़ों रुपये की संपत्ति मिल जाए, तो किसी की भी जिंदगी में बड़े बदलाव आ सकते हैं. लेकिन असली खुशी हमेशा महंगी गाड़ियों, आलीशान घरों या विदेश घूमने तक सीमित नहीं होती है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय मूल के अनिलकुमार बोल्ला ने करोड़ों रुपये की लॉटरी जीतने के बाद अपने जीवन में कई बदलाव किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके लिए इस बड़ी जीत का सबसे अनमोल तोहफा अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की आजादी है.

लॉटरी जीतने के बाद अनिलकुमार ने सबसे पहले अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने पर ध्यान दिया. उन्होंने अपनी मां के लिए सोने का हार, अंगूठियां और चूड़ियां खरीदीं. यह उनकी मां का पुराना सपना था, जिसे पूरा करके उन्होंने परिवार के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया.

वहीं, उनके पिता को खेती में रुचि है. इसी को ध्यान में रखते हुए अनिल कुमार ने उनके लिए कृषि भूमि खरीदी, ताकि वह अपनी पसंद के अनुसार जैविक खेती कर सकें. खास बात यह है कि उन्होंने परिवार के पुराने घर को बदलने के बजाय उसे वैसा ही रहने दिया, क्योंकि वह उनके पिता के सपनों से जुड़ा हुआ है.

कैसे जीती 240 करोड़ की लॉटरी?

तेलंगाना के रहने वाले अनिलकुमार बोल्ला ने 18 अक्टूबर 2025 को UAE लोटरी के लकी डे ड्रॉ में 10 करोड़ दिरहम यानी करीब 240 करोड़ का जैकपॉट जीता था. उस समय उनकी साल 29 साल थी और वह अबू धाबी में आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने ड्रॉ के लिए 12 टिकट खरीदे थे और उनके चुने हुए सातों नंबर विजेता नंबरों से मेल खा गए.

इस जीत ने उन्हें रातोंरात करोड़पति बना दिया. हालांकि, उनकी कहानी सिर्फ अचानक मिली दौलत की नहीं है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बड़ी आर्थिक सफलता के बाद इंसान अपनी प्राथमिकताओं को किस तरह बदल सकता है.

अब घूमने और परिवार के साथ वक्त बिताने की आजादी

लॉटरी जीतने के बाद अनिलकुमार को दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा करने तथा नए अनुभव हासिल करने के मौके भी मिले हैं. हालांकि, शुरुआती दिनों का उत्साह अब पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन वह इस बात से खुश हैं कि उनके पास पहले से ज्यादा विकल्प और आजादी है.

उनका कहना है कि इस जीत से मिली सबसे बड़ी खुशी परिवार के साथ गुणवत्ता पूर्ण समय बिताना है. उनके लिए आर्थिक सफलता का असली मतलब केवल बैंक बैलेंस बढ़ना नहीं, बल्कि अपनों के सपनों को पूरा कर पाना भी है.

दूसरे लॉटरी विजेताओं को क्या सलाह दी?

अनिल कुमार ने बड़ी रकम जीतने वाले लोगों को सलाह दी है कि उन्हें अपनी सफलता के बावजूद विनम्र रहना चाहिए और पैसे को अनुशासन के साथ खर्च करना चाहिए. अचानक मिली दौलत के साथ नई जिम्मेदारियां भी आती हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी है.

उनकी कहानी बताती है कि करोड़ों रुपये मिलने के बाद भी परिवार, रिश्ते और भविष्य की योजनाएं महत्वपूर्ण बनी रहती हैं. अनिल कुमार के लिए सबसे बड़ा बदलाव उनकी संपत्ति नहीं, बल्कि अपने प्रियजनों के साथ जिंदगी जीने के लिए मिला अतिरिक्त समय है.

भारत और UAE में खरीदी संपत्ति

परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देने के बाद अनिल कुमार ने भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी कदम उठाए हैं. उन्होंने भारत और UAE में प्रॉपर्टी खरीदी है और अब नए कारोबार शुरू करने के अवसर तलाश रहे हैं. वह UAE में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, लेकिन भारत से अपने रिश्तों को भी मजबूत बनाए रखना चाहते हैं.

उनके मुताबिक, कुछ सपने पूरे हो चुके हैं, जबकि कई लक्ष्यों पर अभी काम करना बाकी है. इससे पता चलता है कि वह अपनी जीत को केवल खर्च करने के बजाय भविष्य की योजनाओं के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- 2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?

यह भी देखें-

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget