एक्सप्लोरर

Aadhaar Card में कितनी बार कर सकते हैं नाम, पता और जेंडर चेंज? जानिए इसके पूरे नियम

Aadhaar Update: UIDAI ने अपनी एक आधिकारिक घोषणा में बताया कि किसी भी आधार कार्ड में हुई नाम की गलतियों को दो बार बदला जा सकता है.

Aadhaar Update: आधार कार्ड (Adhaar Card) भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला महत्वपूर्ण पहचान पत्र है. यह हर भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य दस्तावेज है. बिना आधार कार्ड के हमारे देश में कोई भी सरकारी काम नहीं होता है. इसलिए यह सबसे जरूरी है कि हर आधार कार्ड धारक का नाम, पता और फोन नंबर अपडेटेड हो. कई बार आधार कार्ड की जानकारियों में कुछ गलतियां हो जाती है. जिसे ठीक करने के लिए कार्डधारक को जनसेवा केंद्र जाना पड़ता है. 

आधार कार्ड में बदलाव करने वाली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया है कि कार्ड में अपडेशन की एक सीमा है. इसका मतलब है कि किसी भी होल्डर के आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सीमा तय की गई है. हालांकि आधार कार्डधारक कई बदलाव ऑनलाइन भी कर सकते हैं, लेकिन कुछ अपडेट के लिए उन्हें सेंटर ही जाना पड़ता है. वहीं यूआईडीएआई कार्डधारकों से दस्तावेज में बदलाव करने के लिए कुछ शुल्‍क भी लेता है.

कितनी बार कर सकते हैं नाम अपडेट?

आधार कार्ड में छोटी सी गलती के कारण कई बार बड़े-बड़े काम रूक जाते हैं. UIDAI ने अपनी एक आधिकारिक घोषणा में बताया कि किसी भी आधार कार्ड में हुई नाम की गलतियों को अधिकतम दो बार बदला जा सकता है. नाम बदलने के लिए आपको किसी आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. यह घर बैठे ऑनलाइन भी बदला जा सकता है. 

कितनी बार कर सकते हैं जन्मतिथि अपडेट?

कार्डहोल्डर अपने आधार कार्ड में दिए गए बर्थ डेट की गलती को तीन साल के अंतराल के अंदर ही बदल सकते हैं. जिसका मतलब है कि अगर आधार कार्ड में जन्‍मतिथि तीन साल आगे या तीन साल पीछे से ज्यादा है तो आप इसमें बदलाव नहीं कर सकते. वहीं पते की गलती को एक बार अपडेट किया जा सकता है. 

कितनी बार कर सकते हैं जेंडर अपडेट?

अगर आपके कार्ड में दर्ज जेंडर में कुछ मिस्टेक है तो इसे अपडेट करने के लिए आधार नामांकन/अपडेशन केंद्र पर जाना होगा. जन्मतिथि की तरह ही जेंडर को भी कार्डधारक आधार कार्ड पर सिर्फ एक बार बदल सकते हैं. UIDAI ने साल 2019 में प्रकाशित अधिसूचना में यह स्‍पष्‍ट किया था कि धारक केवल लिंग को एक बार ही अपडेट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Indian Railways ने इन सभी ट्रेनों का बदल दिया टाइम टेबल, आपने भी कराया है टिकट तो फटाफट चेक करें नया टाइम

Delhi Schools Reopen: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखे ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget