एक्सप्लोरर

AADHAAR Update: क्या अब घर बैठे बनवा सकेंगे आधार कार्ड? जानिए UIDAI का बड़ा कदम क्या है

AADHAAR Update: क्या अब आधार कार्ड में अपडेट कराना या नया आधार बनवाना घर बैठे संभव होने जा रहा है? जानिए आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI का नया प्लान क्या है और कैसे आपकी मदद करेगा.

AADHAAR Update: आधार कार्ड में बदलाव के लिए आपको अगर आधार सेंटर जाना पसंद नहीं है तो ये खबर आपके लिए ही है. आधार जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) का प्लान है कि वो देश के करोड़ों आधार कार्डधारकों को अब होम सर्विस भी मुहैया करा सके. UIDAI इस काम के लिए लगभग तैयार है कि वो होम सर्विस के जरिए लोगों को अपने आधार कार्ड में नाम, फोन नंबर, ऐड्रेस, बायोमेट्रिक और दूसरी जरूरी डिटेल्स बदलने की सुविधा दे.

क्यों जाना पड़ता है आधार कार्ड सेंटर
दरअसल आधार कार्ड में आप कई बदलाव ऑनलाइन भी करवा सकते हैं जैसे एड्रेस घर बैठे बदलवा सकते हैं. हालांकि फोन नंबर अपडेट या बायोमीट्रिक डिटेल्स में बदलाव के लिए आधार कार्ड सेंटर जाना पड़ता है. यूआईडीएआई की योजना है कि वो डोरस्टेप सर्विस के जरिए लोगों को इन अपडेट को भी घर पर ही कराने की सुविधा दिला सके. 

इंडिया पोस्ट के पोस्टमैन को मिल रही है ट्रेनिंग
UIDAI इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में काम करने वाले हजारों पोस्टमैन को ट्रेनिंग दे रहा है जिससे वो लोगों के आधार अपडेट की प्रक्रिया घर पर करा सकें. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 1.5 लाख डाकियों को दो अलग-अलग चरणों में इसे काम के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी और पहले चरण में करीब 50,000 डाकियों को इसके लिए ट्रेनिंग का काम जारी है. ट्रेनिंग संपन्न होने के बाद ये डाकिये या पोस्टमैन लोगों को घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट की सर्विस दे पाएंगे. 

घर बैठे भी आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया होगी संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमैन ना केवल आधार कार्ड में जरूरी बदलाव करा सकेंगे, वो नए आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी करा सकेंगे. इसके लिए UIDAI इन पोस्टमैन को डिजिटल गैजेट्स भी देगा. अगर आधार कार्ड घर पर बनवाना संभव हो जाता है तो देश के नागरिकों के लिए ये बहुत बड़ी सहूलियत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

Google Maps: सफर होगा आसान, गूगल मैप्स में पहले ही पता चल जाएगा कितना लगेगा Toll

Petrol Diesel Price Today: भोपाल, नोएडा, जयपुर समेत दिल्ली, मुंबई में आज क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेट-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget