एक्सप्लोरर

8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग में नए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, यहां जानिए जवाब

8th Pay Commission Salary Hike: कई लोगों के मन में ये सवाल है कि जिन सरकारी कर्मचारियों की ज्वाइनिंग हाल फिलहाल के वर्षों में हुई है, उनकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है.

8th Pay Commission Salary Hike: भारत सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की है, जिसके 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है. इस आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

अब ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि जिन सरकारी कर्मचारियों की ज्वाइनिंग हाल फिलहाल के वर्षों में हुई है, उनकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है. चलिए इस खबर में इसका जवाब तलाशते हैं.

पहले समझिए सैलरी बढ़ती कैसे है?

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर है जिसका इस्तेमाल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को संशोधित करने के लिए किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, लेकिन 8वें वेतन आयोग में इसे 2.28 से 2.86 के बीच रखे जाने की संभावना है. अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी.

नए कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

इसे ऐसे समझिए कि जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो जाता, तब तक केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली जितनी भी नौकरियां हैं, सभी में जो भी ज्वॉइनिंग होती है वह 7वें वेतन आयोग के आधार पर होती है. अब ऐसे में जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो वह सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उनकी ज्वॉइनिंग 1 साल पहले हुई हो या 10 साल पहले.

महंगाई भत्ता (DA) का मर्जर

8वें वेतन आयोग में एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह होगा कि मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा. यह निर्णय कर्मचारियों की सैलरी में और वृद्धि करेगा, क्योंकि DA का प्रतिशत बेसिक सैलरी के साथ जुड़ जाएगा. मौजूदा समय में, कर्मचारियों को 55 फीसदी DA मिलता है, जो उनकी बेसिक सैलरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. अगर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है, तो उनकी कुल सैलरी में और वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से पहले Apple 5 प्‍लेन भरकर कहां से कहां लेकर गया iPhone, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget