एक्सप्लोरर

DA Hike: इस राज्य ने दिया डबल गिफ्ट, DA में हुई वृद्धि और ईंधन पर कम हुआ वैट

7th Pay Commission: इससे पहले केंद्र सरकार और कई अन्य राज्यों की सरकारें भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर चुकी हैं. ये बढ़ोतरी ऐसे समय की जा रही हैं, जब कुछ महीने बाद देश में चुनाव होने वाले हैं...

रंगों के त्योहार होली और आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को लगातार अच्छी खबरें मिल रही हैं. एक के बाद एक कर विभिन्न सरकारें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रही हैं. अब इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ गया है राजस्थान सरकार का, जिसने अपने कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है.

4 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने महंगाई भत्ते में ताजी बढ़ोतरी का ऐलान एक दिन पहले गुरुवार को किया. हाल ही में गठित सरकार ने राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4-4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद अब राजस्थान सरकार के मौजूदा कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी और पूर्व कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन का लाभ मिलने वाला है.

12 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राजस्थान कैबिनेट की गुरुवार शाम को हुई बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई. बैठक के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने डीए हाइक का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राजस्थान सरकार ने भी डीए को 4 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार के खर्च में करीब 1,640 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है.

1 जनवरी से ही मिलेगा लाभ

इससे पहले राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. ताजी बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब बढ़कर 50 फीसदी हो गया है. पेंशनर्स को कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई राहत यानी डीए का लाभ मिलता है. महंगाई राहत की दर भी अमूमन महंगाई भत्ते के बराबर रहती है. राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा.

डीजल-पेट्रोल पर टैक्स भी कम

राजस्थान सरकार ने इसके अलावा राज्यवासियों को एक और तोहफा दिया. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने का भी फैसला लिया. हाल ही में राज्य में पेट्रोल पंप संचालकों ने वैट में कमी की मांग को लेकर हड़ताल की थी. राज्य सरकार ने ईंधन पर वैट को 2 फीसदी कम किया है. केंद्र सरकार ने भी गुरुवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी की है. राज्य सरकार के द्वारा वैट में कमी और केंद्र सरकार की कटौती, दोनों का फायदा आज से मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें: ...तो कुछ ही सालों में बैंकरप्ट हो जाएगा अमेरिका, एलन मस्क ने गिनाए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget