एक्सप्लोरर

US Bankruptcy: ...तो कुछ ही सालों में बैंकरप्ट हो जाएगा अमेरिका, एलन मस्क ने गिनाए कारण

Elon Musk on US Economy: अमेरिका के ऊपर नेशनल डेट लगातार बढ़ा है. इसे लेकर कई एक्सपर्ट समय-समय पर चिंताएं जाहिर करते रहे हैं...

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ऐसे में अगर आपको कोई कहे कि अमेरिका भी दिवालिया हो सकता है, तो आप शायद ही यकीन करें. आपको भले ऐसा होना मुश्किल लगता हो, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक एलन मस्क को इसकी आशंका सता रही है. मस्क को डर है कि कहीं आने वाले सालों में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दिवालिया न हो जाए.

एलन मस्क ने यह आशंका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर की है. एक्स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, जिसे अब एलन मस्क खरीद चुके हैं. अधिग्रहण करने के बाद उन्होंने ट्विटर को एक्स नाम से रिब्रांड किया है. वह एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं और कारोबार से लेकर अर्थव्यवस्था तक विभिन्न मुद्दों पर मुखरता से अपनी राय जहिर करते हैं.

इस पोस्ट पर मस्क ने किया रिप्लाई

ताजे मामले में एलन मस्क एक्स पर एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे. एक यूजर @WallStreetSilv ने एक पोस्ट में चेताया है कि कुछ सालों में अमेरिकी करदाताओं का 100 फीसदी पैसा सिर्फ राष्ट्रीय कर्ज का ब्याज भरने में खर्च हो सकता है. यानी ऐसी स्थिति आ सकती है कि अमेरिकी सरकार को टैक्स से होने वाली अपनी पूरी कमाई सिर्फ कर्ज के ब्याज के भुगतान में खर्च करना पड़ सकता है. उसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मस्क लिखते हैं- ओवरस्पेंडिंग को बंद करना ही होगा, वर्ना अमेरिका दिवालिया हो जाएगा.

Overspending must stop or America will go bankrupt https://t.co/U34EFcsxCW

— Elon Musk (@elonmusk) March 13, 2024

">

ब्याज भरने में हुआ इतना खर्च

पोस्ट में इस आशंका को ठोस आधार देने वाले कुछ आंकड़े भी दिए गए हैं. पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार के राजस्व का आधा हिस्सा इंडिविजुअल इनकम टैक्स से आता है. फरवरी महीने में इंडिविजुअल इनकम टैक्स से अमेरिकी सरकार को 120 बिलियन डॉलर मिले. वहीं फरवरी महीने के दौरान अमेरिकी सरकार ने नेशनल डेट का ब्याज भरने में 76 बिलियन डॉलर खर्च किया. इस तरह देखें तो अभी ही अमेरिकी सरकार को टैक्सपेयर्स से मिलने वाली रकम का करीब 63 फीसदी हिस्सा ब्याज भरने में खर्च हो गया.

निराधार नहीं हैं लोगों की आशंकाएं

पोस्ट में आगे चेताया गया है कि फरवरी में सरकार ने इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स से हुई कमाई का 63 फीसदी सिर्फ ब्याज में खर्च किया. यह खर्च न सड़क पर हुआ, न सेना पर, न स्कूलों पर हुआ, न ही लोगों की सामाजिक सुरक्षा पर, बल्कि सिर्फ कर्ज का ब्याज भरने में. इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए मस्क समेत विभिन्न यूजर्स की अमेरिका के दिवालिया होने की आशंकाएं निराधार नहीं लगती हैं.

ये भी पढ़ें: गोपाल स्नैक्स की खराब शुरुआत, डिस्काउंट के साथ हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget